फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gardens will be planted in 47 hectares of villages on the banks of Ganga

गंगा के तटवर्ती गांवों में 47 हेक्टेयर में लगाए जाएंगे बाग

Wed, 11 May 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Gardens will be planted in 47 hectares of villages on the banks of Ganga
नामामि गंगे योजना के तहत भदोही जिले में गंगा के तटवर्ती गांवों को सरकार ने हरा भरा करने का संकल्प लिया है। योजना के क्रियान्वयन के लिए उद्यान विभाग ने कोशिशें तेज कर दी है। विभाग ने इस साल 47 हेक्टेयर में बागवानी के लिए कार्ययोजना प्रस्तावित की है। इसके तहत कटहल और आंवला के पौधे लगाने का भी लक्ष्य है। इससे पहले बीते साल 25 हेक्टेयर में बागवानी की गई थी।
विज्ञापन

उद्यान विभाग के अनुसार जिले से होकर बहने वाली गंगा के किनारे स्थित 47 गांवों को हरा भरा करने की दिशा में काम हो रहा है। इससे न केवल गंगा की धारा अविरल होगी, बल्कि किसान समृद्ध बनेंगे। बीते वर्ष बागवानी करने में जो खर्च आया था, उसका 50 फीसदी हिस्सा विभाग की तरफ से अनुदान के रूप में लाभार्थियों को दिया गया था। जिले में कुल 46 किलोमीटर तक के क्षेत्र से गंगा होकर गुजरती हैं। नमामि गंगे योजना के तहत गंगा से आठ किमी तक के गांवों में बागवानी की जानी है। गांवों में जाकर किसानों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। प्रथम आवक प्रथम पावक की तर्ज पर किसानों का चयन किया जाता है। उद्यान अधिकारी सुनील तिवारी का कहना है किसान को समृद्धशील बनाने के लिए योजना चलाई जा रही है। किसान कम से कम 0.2 हेक्टेयर और अधिकतम एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में बागवानी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed