{"_id":"62336426f9d41c14150dd8af","slug":"garbage-collection-starts-from-vacant-plots-will-get-relief-bhadohi-news-vns64375331","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली पड़े प्लाटों से कूड़ा उठान शुरू, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली पड़े प्लाटों से कूड़ा उठान शुरू, मिलेगी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। नगर पंचायत ज्ञानपुर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जगह-जगह खाली पड़े प्लाटों में कचरे का ढेर दिखता है। उसे साफ कराने के लिए अब नगर पंचायत प्रशासन ने कदम बढ़ाया है। होली के दौरान ही इसकी शुरूआत भी कर दी गई है। जगह-जगह कूड़ा उठान कराकर इलाके को साफ किया जा रहा है। इससे एक तो लोगों को मच्छरों से राहत मिलेगी और दूसरे स्वच्छता रैंकिंग में सुधार लाने में मदद मिलेगी।
नगर के प्रोफेसर कॉलोनी, पुरानी देहाती, पुरानी कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न मोहल्लों में जगह-जगह कूड़े का ढेर होने से बीमारी बढ़ने की आशंका रहती है। तमाम प्रयासों के बाद भी लोगों को इस कचरे से मुक्ति नहीं मिल रही थी। आलम यह था कि जिन लोगों का घर खाली प्लाटों के पास था वे तो बाहर बैठ भी नहीं पाते। मच्छरों की इतनी भरमार होती है कि 10 मिनट में ही हाथ-पैर मच्छरों के काटने से लाल हो जाते हैं। बार-बार इसकी शिकायत नगर प्रशासन से की जाती रही है। इसे अब नगर पंचायत प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए खाली प्लाटों को साफ कराने का निर्णय लिया है। नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार, यहां करीब 80 प्लाट खाली हैं। जहां लोग सूखा, गीला कूड़ा-कचरा फेंक कर चले जाते हैं। ऐसे कूड़ा कचरा को उठाने का कार्य होली से ही शुरू हो गया है। नगर पंचायत के ईओ आलोक रंजन ने बताया कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी वार्डों में गीला और सूखा कचरा रखने के लिए कूड़ेदान रखे गये हैं। बावजूद इसके लोग खाली पड़े स्थानों पर कूड़ा फेंकते हैं। नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है।