फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ganpati Bappa

गणपति बप्पा

Mon, 28 Sep 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Mon, 28 Sep 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa
 रविवार को गणपति बप्पा के जय जयकारे के बीच भदोही और नईबाजार की लगभग ढाई
विज्ञापन
दर्जन गणेश प्रतिमाएं ऊगापुर नहर में ले जाकर विसर्जित कर दी गईं।

शाम 5.10 बजे संवेदनशील तकिया कल्लन शाह से प्रतिमाओं के निकल जाने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस दौरान श्रद्धालुओं और पूजा समितियों के कार्यकर्ताओं में व्यापक उत्साह रहा। विसर्जन जुलूस संपन्न कराने में राजनीतिक दलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी व्यापक सहयोग किया। पूजा महासमिति की रणनीति थी कि 2 बजे तक सभी प्रतिमाएं मर्यादपट्टी पहुंच जाएंगी और उन्हें रवाना कर दिया जाएगा। लेकिन युवकों के उत्साह के चलते प्रतिमाएं 3 बजे मर्यादपट्टी से रवाना की जा सकीं।
अजिमुल्लाह चौराहे से प्रतिमाएं 4 बजे रवाना हो सकीं। संवेदनशील तकिया कल्लन शाह मसजिद के पास भारी पुलिस बल तैनात थी। 4 बजे प्रतिमाओं को रवाना करने के बाद उन्हें कहीं रोका नहीं गया। प्रशासन चाहता था कि समय से प्रतिमाएं तकिया कल्लन शाह से पार हो जाएं। इस दौरान पूजा समितियों के युवकों और श्रद्धालुओं में व्यापक उत्साह देखा गया। डीजे और पटाखे पर पाबंदी के बाद भी युवकों ने छिटपुट पटाखे छोड़े। नाचते गाते और गणपति के जय जयकारे करते युवक और बच्चे आगे बढ़ रहे थे। जुलूस के साथ साथ पुलिस का घेरा भी साथ-साथ चल रहा था। पूरे समय प्रशासन मुस्तैद रहा।
एसडीएम भदोही रामजी लाल, सीओ एपी सिंह भारी पुलिस बल लेकर जुलूस के साथ चल रहे थे और सुरक्षार्मियों को दिशानिर्देश भी दे रहे थे। शाम 5.10 बजे जब लगभग 22 प्रतिमाएं लिप्पन तिराहे की ओर निकल गईं तब प्रशासन ने राहत की सांस ली। सहयोग करने वालों में विनीत बरनवाल, सुभाष मौर्य, अमित सिंह, राम सेतु, शितल विश्वकर्मा, प्रिंस गुप्ता, अशोक जायसवाल, सतीश गुप्ता, भरत जायसवाल, कामता चौरसिया आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed