फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ganja worth 22 lakhs recovered, six smugglers arrested

Bhadohi News: 22 लाख का गांजा बरामद, छह तस्कर गिरफ्तार

Fri, 05 Jul 2024 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Ganja worth 22 lakhs recovered, six smugglers arrested
गोपीगंज। कोतवाली पुलिस एवं स्वाट टीम को शुक्रवार की सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी। गोपीगंज-मिर्जापुर रोड पर रैपुरी स्थित ईंट-भट्ठे के पास चेकिंग के दौरान छह तस्करों संग दो लग्जरी कार से चार बोरियों में 72 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने गांजा की अनुमानित कीमत 22 लाख जबकि वाहन समेत बरामद सामानों की कीमत 42 लाख बताई। तस्कर ओडिशा से सस्ते दाम पर गांजा लाकर पूर्वांचल के जिलों में बेचने की तैयारी में थे। सभी तस्करों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह के पर्यवेक्षण पुलिस एवं स्वाट की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर रैपुरी ईंट भट्ठा के पास से अंतरराज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास दो लग्जरी कार से चार बोरियों में 72.300 किलो गांजा, छह एंड्राइड मोबाइल, एक टैबलेट, पांच आधार कार्ड बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बरामद गांजा और तस्करी में प्रयुक्त वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 42 लाख है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि तस्करों ने बताया कि उनका अंतरराज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी करने का गिरोह है। ओडिशा के जंगलों से सस्ते दाम पर गांजा खरीद कर चार पहिया वाहनों से वाराणसी एवं आसपास के जिलों में बेचते हैं। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह, इमरान खान, तुफैल अहमद, सुनील पाल, सुनील कन्नौजिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह आरोपी पकड़े गए
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में विवेक त्रिपाठी निवासी महामनापुरी कॉलोनी चितईपुर वाराणसी, भानु प्रताप सिंह, विवेक सिंह, शैलेश गौतम निवासीगण बीरमपुर कपसेठी वाराणसी, विनय कुमार तिवारी निवासी उमरी गौरा बादशाहपुर जौनपुर, अभिषेक सिंह उर्फ रिशु निवासी सुल्तानपुर पट्टी जिया राय सुरेरी जौनपुर शामिल हैं। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed