फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ganga's water level rising at 5 cm per hour

Bhadohi News: पांच सेमी प्रतिघंटा बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

Sun, 09 Aug 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level rising at 5 cm per hour
बारीपुर घाट पर बढ़ रहा गंगा का पानी। संवाद
सीतामढ़ी। प्रदेश में हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ाव पर है। तटवर्ती क्षेत्र में तेजी से पानी बढ़ रहा है। गंगा का जलस्तर पांच सेमी प्रति घंटे बढ़ रहा है। पुरवइया हवा के झोंके से गंगा में ऊंची ऊंची लहरें उठ रही हैं। केंद्रीय जल आयोग के सीतामढ़ी मीटर गेज पर गंगा का जलस्तर 71.080 मीटर तक पहुंच गया है। मानसून की सक्रियता से प्रदेश भर में बारिश हो रही है। जिससे गंगा समेत अन्य नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। भले ही पूर्व के वर्षों के हिसाब से जलस्तर अभी नहीं पहुंचा है, लेकिन तीन से चार दिनों से गंगा का पानी तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन

शनिवार को जलस्तर में पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सीतामढ़ी और बारीपुर गंगा घाटों के गंगापार के कई घाटों पर अभी भी रेत के टीले दिखाई दे रहा है। गंगा के पानी में जलकुंभी आदि बहकर आ रही है। अधिशासी अभियंता नहर सुधीर कुमार पाल ने कहा कि जलस्तर काफी कम है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तैयारी पूरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed