फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ganga's water level increased by one meter in 24 hours

Bhadohi News: 24 घंटे में एक मीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर

Mon, 03 Jul 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level increased by one meter in 24 hours
गोपीगंज। सूबे में हो रही मानसूनी बारिश से गंगा का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। 24 घंटे में करीब एक मीटर तक पानी बढ़ गया है। इससे गंगा के किनारे रहने वाले बाशिंदो की धड़कन भी बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर बढ़ के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारी भी तेज हो गई है। 22 बाढ़ चौकियों की स्थापना की गई है। इसके अलावा सभी विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। पहाड़ी क्षेत्राें संग जिले में चार दिनों से हो रही बारिश के कारण सूखे ताल तलैया भरने लगे हैं। वहीं वरूणा, मोरवां नदी में भी पानी भर गया है। गंगा का जलस्तर भी अब धीरे-धीरे बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गंगा के जलस्तर में 24 घंटे में एक मीटर की बढ़ोत्तरी हुई हैl। गंगा प्रति घंटा एक सेटींमीटर की रफ्तार से बढ़ रही हैं। गंगा के जल स्तर में लगातार वृद्धि से गंगा के तटवर्ती लोगों है। रामपुर घाट निवासी राजेंद्र निषाद ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ा जरूर है, लेकिन अभी गंगा का पानी घाट की सीढ़ियों से दूर है, लेकिन गंगा के किनारे बसे गांव के लोग सचेत हो गए हैं। जलस्तर बढ़ने से रामपुर घाट, सीतामढ़ी घाट, बिहरोजपुर घाट पर नाव बांधने के लिए नाविक दूसरा स्थान खोजने लगे हैं।
विज्ञापन

रविवार शाम तक जलस्तर 66.850 मीटर दर्ज किया गया है। एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने कहा कि संभावित बाढ़ के मद्देनजर शिविर में रखने वाले लोगों को जरूरी सामानों की आपूर्ति के लिए निविदा डाली गई है। 22 बाढ़ चौकी की स्थापना संग स्वास्थ्य, पशुपालन, नहर और राजस्व विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed