फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ganga water level decreased by 30 cm in 12 hours

Bhadohi News: 12 घंटे में 30 सेमी घटा गंगा का जलस्तर

Sat, 05 Sep 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Ganga water level decreased by 30 cm in 12 hours
सीतामढ़ी गंगा घाट की पक्की सीढ़ी से नीचे खिसका बाढ़ का पानी। संवाद
गंगा के जलस्तर में एक बार फिर कमी होने लगी है। बीते 12 घंटे में जलस्तर में 30 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई है। इससे तटवर्ती गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर 78.390 मीटर तक पहुंच गया था, जो इस सीजन का अब तक का उच्चतम जलस्तर रहा। देर रात से जलस्तर में स्थिरता आ गई थी। शुक्रवार सुबह से गंगा के जलस्तर में करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से कमी होने लगी है। शाम पांच बजे तक जलस्तर घटकर 78.110 मीटर तक आ गया। जलस्तर में लगातार हो रही कमी से गंगा के तटवर्ती गांव में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। जिले में दो दिनों से बारिश भी नहीं हो रही है। हालांकि, गंगा में अभी भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि जलस्तर 78 मीटर के पार है। ऐसे में गंगा में अभी भी अथाह जल की स्थिति बनी हुई है। बीते दो दिनों से बारिश बंद होने का सीधा असर गंगा के जलस्तर पर देखने लगा है। पूरे प्रदेश में तेज बारिश के कारण पिछले दिनों गंगा के जलस्तर में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन अब जलस्तर में कमी का शुरु हुआ है। एक्सईएन नहर सुधीर कुमार पाल ने बताया कि गंगा का जलस्तर घटने लगा है। तटवर्ती इलाकों में हर पल नजर रखी जा रही है। फिलहाल जलस्तर 78.110 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed