फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ganga river water level down, two machines of pump canal closed

गंगा नदी का जल स्तर डाउन,पंप कैनाल की दो मशीने बंद

Tue, 12 Jul 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Ganga river water level down, two machines of pump canal closed
ज्ञानपुर (भदोही)। जुलाई में भी बारिश के दगा दे देने के कारण गंगा का जलस्तर खिसकता जा रहा है। सोमवार को देर रात नहर विभाग ने मुख्य पंप कैनाल की दो मशीनें पानी न उठा पाने के कारण बंद करा दी गईं। इससे रविवार तक ओवरफ्लो दिखने वाली मुख्य नहर का स्तर भी नीचे खिसक गया और राजवाहा और माइनरें पानी विहीन होकर किसानों की परेशानी बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता नहर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश न होने पर आगे और बड़ी समस्या बढ़ सकती है। विभाग तहसील ज्ञानपुर, औराई और भदोही के लगभग दो लाख लघु एवं सीमांत किसानों की सिंचाई व्यवथा 75 किमी के मुख्य पंप कैनाल, 600 किमी की 16 माइनरे, सवा दो सौ किमी के पांच राजवाहा, 100 किमी के दो नहर ब्रांच से सिंचाई कराई जाती है। मुख्य पंप कैनाल का जलस्तर बढ़ने पर ही रजवाहा और माइनर में पानी टेल तक पहुंच सकता है। प्रयागराज के किहुनी से मुख्य पंप कैनाल में पानी छोड़ने के लिए कुल नौ मशीने लगी हैं। गंगा नदी का जल स्तर सतह पर रहने से सात मशीनें चल रही थी। देर रात से जल स्तर खिसकने से पांच मशीनें ही चल पा रही हैं जो कब तक चलेंगी कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन

नहर विभाग के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन
दुर्गागंज/ऊंज। अभोली ब्लाक के गुआली गांव से कई गांवों को जोड़ने वाले माइनर में पानी न होने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन भी किया। किसान रमेश सिंह ने बताया कि रबी और खरीफ के रोस्टर में नहर विभाग की कार्यप्रणाली हमेशा से सुर्खियों में रही है। उक्त माइनर से लगभग पांच सौ एकड़ उपजाऊ खेत पानी के अभाव में खेती विहीन रह जाते हैं। निजी सिंचाई संसाधन लगाने वाले अपने कार्य से खाली नहीं हो पाते। यही कारण है कि दूसरे किसान हजारों रुपये की लागत लगाकर भी जुताई-बुआई को लेकर दर-दर की ठोकरे खाते हैं। पानी न आने पर किसान उग्र रुप धारण करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में विवेक सिंह, बबलू, गुड्डू, अजीत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय नलकूप न चलने पर डायल करें यह नंबर
ज्ञानपुर। अधिशासी अभियंता नलकूप राजेश भारती ने कहा कि बारिश न होने से किसानों की सिंचाई समस्या बढ़ी है। राजकीय नलकूपों के न चलने पर किसान 9454415350 डायल कर शिकायत दर्ज करा सकते है। उन्होंने बताया कि राजकीय नलकूपों की संख्या 517 है। इनमें से 11 नलकूप तकनीकी खराबी से बंद है जिनको चालू कराने के लिए कार्य योजना शासन को भेज दिया गया है। 506 नलकूपों से सिंचाई व्यवस्था दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed