फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ganga overflow

खतरे के निशान की ओर बढ़ी गंगा

Sat, 14 Sep 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
ganga overflow
ज्ञानपुर। गंगा का जलस्तर शनिवार को खतरे के निशान को छूने को बेताब हो गया। इस वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका जलस्तर खतरे के निशान से महज दो मीटर नीचे दर्ज किया गया। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित कोनिया क्षेत्र के भुर्रा और छेछुआ गांवों में जहां कटान शुरू हो गई, वहीं सीतामढ़ी से लेकर रामपुर तक गंगा के तमाम घाटों पर बाढ़ का पानी हिलोरे मारने लगा। रामपुर में शवदाह गृह पानी में डूब गया। गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी जारी है।
विज्ञापन

सीतामढ़ी संवाददाता के मुताबिक शनिवार को जलस्तर बढ़ने की गति में थोड़ी कमी आई। एक दिन पहले तक गंगा का जलस्तर जहां पांच सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था, वहीं शनिवार शाम को यह गति एक सेमी प्रति घंटे हो गई। बावजूद इसके गंगा तटीय लोगों की नींद उड़ने लगी है। इसी के साथ जलस्तर इस सीजन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। शनिवार को गंगा का जल स्तर 78 मीटर पार कर गया। तीन ओर गंगा से घिरे कोनिया क्षेत्र के गंगा तटीय गांव छेछुआ और भुर्रा गांव में गंगा कटान शुरू हो गई है। तेजी से हिलोरें लेती गंगा की कुपित लहरें किसानों की खेती की जमीनों को रेतने लगी हैं। इसी तरह सीतामढ़ी के उड़िया बाबा आश्रम का निर्माणाधीन संस्कृत विद्यालय पानी बाढ़ के पानी से घिर गया। सीतामढ़ी के पक्के घाट पर पानी तेजी से चढ़ने लगा है। हालांकि कोनिया के अन्य गंगा तटीय गांवों में किसी भी प्रकार की समस्या सामने नहीं आई है। केंद्रीय जल आयोग के सीतामढ़ी गेज कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम पांच बजे जल स्तर 78.130 मीटर दर्ज किया गया, जो दो वर्षों का उच्चतम जल स्तर है। जल स्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था। खतरे का निशान 80 मीटर माना जाता है।
विज्ञापन

गोपीगंज संवाददाता के अनुसार रामपुर घाट पर गंगा का पाट बाढ़ के कारण बेहद चौड़ा हो गया है। शवदाह गृह जहां बाढ़ के पानी में डूब गया, वहीं घाट की सीढ़ियां भी गंगा में समा गईं हैं। बाढ़ के मद्देनजर शनिवार को स्टीमर गंगा में चलने बंद हो गए। नाविकों ने अपनी नावें किनारे लगा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed