{"_id":"57b4c0de4f1c1b96146eb16e","slug":"ganga-grew-to-record-breaking","type":"story","status":"publish","title_hn":" गंगा बढ़ी, रिकार्ड तोड़ने की ओर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा बढ़ी, रिकार्ड तोड़ने की ओर
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Thu, 18 Aug 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
सीतामढ़ी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित छेछुआ में गंगा से हो रही कटान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतामढ़ी। लगातार बरसात से गंगा उफना गई है। हर घंटे छह सेमी. चढ़ रहा गंगा का जलस्तर 2013 के 81.200 मीटर के रिकार्ड को छूने की तरफ बढ़ने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के गेज पर बुधवार की शाम चार बजे गंगा का जलस्तर 78.240 मीटर पहुंच गया। जबकि जलस्तर में बढ़ोतरी जारी थी। रौद्र रूप में आई गंगा की लहरों से छेछुआ और भुर्रा में कटान तेज हो गई है। संस्कृत विद्यालय की नींव और सीतामढ़ी के पक्के घाट की कई सीढ़ियां पानी में डूब गईं हैं।
17 घंटे में 65 सेमी. बढ़कर मंगलवार को 77.100 मीटर तक पहुंचे गंगा के जलस्तर में बुधवार को बढ़ोतरी और तेज हो गई। छह सेमी. प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ी गंगा के जलस्तर में बुधवार शाम तक लगभग एक मीटर की बढ़ोतरी हो गई। केंद्रीय जल आयोग के सीतामढ़ी स्थित कार्यालय के गेज पर बुधवार शाम को गंगा का जलस्तर 78.240 रिकार्ड किया गया। छेछ़आ और भुर्रा में कटान तेज हो गई है। आंखों के सामने खेती की जमीन भसक-भसक कर गंगा में समा रही है। इससे किसानों का कलेजा बैठा जा रहा है। छेछुआ में गंगा से महज दो फीट की दूरी पर बचा शोभनाथ दलित के कुनबे की धड़कनें बढ़ गईं हैं। उधर उफान मारती गंगा की लहरें सीतामढ़ी के पक्का घाट की तरफ तेजी से बढ़ रहीं हैं। घाट की कई सीढ़ियां जहां पानी में जलमग्न हो गईं हैं, वहीं उड़िया बाबा आश्रम में स्थित संस्कृत विद्यालय की नींव पूरी तरह पानी में डूब गई है।