फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ganga crosses the danger mark, water is everywhere

गंगा खतरे के निशान के पार, हर तरफ जल ही जल

Thu, 12 Aug 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Ganga crosses the danger mark, water is everywhere
गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 80 मीटर को पार कर 80.940 मीटर तक पहुंच गया। बृहस्पतिवार को एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से पानी कम हो रहा है। बृहस्पतिवार को जलस्तर 80.700 तक पहुंच गया है। पानी कम होने से दुर्गंध और कीचड़ से लोग परेशान हैं। जिले में गंगा का दायरा करीब 45 किमी के क्षेत्र में है। इससे सटे 45 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। करीब दस दिनों से रूक-रूककर हो रही बारिश और दूसरे नदियों से पानी छोड़ने से गंगा का पानी तेजी से बढ़ा। जलस्तर बढ़ने से इटहरा, कलिकमवैया समेत दर्जन भर गांव की कई बस्तियां प्रभावित हो गईं। बड़ी संख्या में लोग आश्रय स्थलों और करीबियों के यहां शरण लिए हुए हैं। बृहस्पतिवार से गंगा के जलस्तर में गिरावट शुरू हो गई। जिसके कारण बाढ़ का पानी धीरे-धीरे बस्तियों से खिसकना शुरू हो गया है। कई क्षेत्रों में अब भी जलजमाव की समस्या कायम है। विशेषज्ञों की माने तो अभी बाढ़ का खतरा टला नहीं है। जगह जगह हो रही भारी बारिश, यमुना और टौंस नदियों में उफान को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि गंगा में बाढ़ की स्थिति बनी रह सकती है। केंद्रीय जल आयोग के सीतामढ़ी कार्यालय के अनुसार बुधवार आधी रात तक जल स्तर में वृृद्धि होती रही और पानी 80.940 मीटर पहुंच गया था। लेकिन उसके बाद वृद्धि रुक गयी और तीन घंटे तक ठहराव के पश्चात जल स्तर में कमी आने लगी। बृहस्पतिवार को दोहपर तक पानी घट कर 80.700 मीटर पर आ गया है। औराई के बरजी, मूलापुर, रामपुर घाट से लेकर जहांगीराबाद आदि गांव में सैकड़ों बीघे फसल गंगा बाढ़ से नष्ट हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed