फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gang rape of niece revealed after watching video in Mumbai

Bhadohi News: मुंबई में वीडियो देखा तो भतीजी से सामूहिक दुष्कर्म का हुआ खुलासा

Sat, 22 Jun 2024 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Gang rape of niece revealed after watching video in Mumbai
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किराना की दुकान पर आलू प्याज खरीदने गई किशोरी से दुकानदार और उसके दो सहयोगियों की ओर से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामला करीब 20 दिन पहले एक जून का है। दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। मुंबई में रह रहे किशोरी के चाचा ने वीडियो देखा तो उनके होश उड़ गए। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुकानदार आयुष, नमन और अरशद के खिलाफ गुरुवार देर शाम सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार दोपहर तीनों को औराई चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने तहरीर में कहा कि 16 वर्षीय बेटी गांव में ही किराना की दुकान पर आलू प्याज लेने गई थी। दुकान में दुकानदार आयुष, नमन और अरशद थे। इसमें आयुष और अरशद उसे खींचकर बगल के कमरे में ले गए, नमन भी साथ गया, तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बना लिया। बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि किसी को बताया तो उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर देंगे। भयभीत बेटी ने यह जानकारी किसी को नहीं दी। मनबढ़ युवक उसे फिर से अपने यहां बुलाने का दबाव बनाने लगे। बेटी के न जाने पर वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी। युवकों ने बेटी का वीडियो उसके मुंबई में रह रहे चाचा के मोबाइल पर भेज दिया। उन्होंने देखा तो घटना की जानकारी दी। जब बेटी से पूछा तो उसने पूरी बात बताई। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर मुकदमे की जानकारी होते ही रात्रि में तीनों आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी को पुलिस टीमें लगी थी, औराई चौराहे पर तीनों के रहने की सूचना मिली तो पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ संतोष सिंह ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने कहा कि मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed