फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   FST and police arrested interstate smuggler with 10 kg poppy milk in Bhadohi

UP Crime: भदोही में संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता, 10 किलो पोस्ता दूध संग अंर्तराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Wed, 08 May 2024 05:23 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 08 May 2024 05:23 PM IST
सार

बलिया जिले में एफएसटी और पुलिस की संयुक्त टीम ने अफीम बनाने वाले पोस्ता दूध के साथ एक अंर्तराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से बरामत 10 किलो 39 ग्राम अफीम की कीमत 30 लाख बताई गई है। 

विज्ञापन
FST and police arrested interstate smuggler with 10 kg poppy milk in Bhadohi
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एफएसटी और गोपीगंज पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। रामपुर घाट तिराहे से 10 किलो 39 ग्राम अफीम बनाने वाले पोस्ता के दूध संग अंर्तराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया। तस्कर राजस्थान का रहने वाला है। दूध की कीमत 30 लाख बताई गई है। तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एफएसटी की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में लगाई गई हैं। मंगलवार की शाम को उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, चंद्रमा प्रसाद यादव और उड़नदस्ता टीम के प्रभारी मनोज कुमार सिंह गोपीगंज में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे थे। 
विज्ञापन


मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पिट्ठू बैग में आपत्तिजनक सामान लेकर गंगा पार करने के लिए आ रहा है। सूचना पर चेकिंग कर रहे सभी अधिकारी और कर्मचारी सतर्क हो गए। कुछ देर बाद आए एक व्यक्ति को बैरियर के पास रोक कर उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम मुलाराम ग्राम अकदड़ा बोथो की ढ़ाड़ी थाना बाईतु जिला बाडमेर (राजस्थान) बताया। उसके पिट्ठू बैग की जांच पड़ताल की गई तो उसमे अफीम बनाने के लिए पोस्ता का दूध बरामद हुआ। जिसे सुखाकर अफीम बनाकर ऊंचे दामों में बेचने के लिए औरंगाबाद बिहार से लेकर आ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी पर रामपुर घाट पहुंचे क्षेत्राधिकारी प्रभात राय के समक्ष बैग की तलाशी ली गई, जिसमें नाजायज अफीम बनाने वाले पोस्ता के दूध, जिसका वजन 10.39 ग्राम बरामद किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। उसके सहयोगियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed