फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Front

प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ संगठनों ने खोला मोर्चा

Tue, 17 Nov 2020 05:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
Front
बदरी गांव में भीम आर्मी के सदस्यों को समझाती पुलिस। - फोटो : BHADOHI
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के बदरी गांव में मासूम की हुई हत्या पर भीम आर्मी सेना के कार्यकर्ताओं ने गांव पहुंच कर परिजनों को ढांढस बधाया। प्रभारी निरीक्षक कृष्णानंद राय के खिलाफ एसपी से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए मुआवजा और सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस देने की मांग प्रदेश सरकार से की। मंडल अध्यक्ष साहब सिंह सौरव के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक मासूम के असली हत्यारे नहीं पकड़े जाते हैं तब तक सेना शांत नहीं बैठेगी। जिलाध्यक्ष विनोद ने कहा कि परिजनों ने एक दिन पहले कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन प्रभारी निरीक्षक ने परिजनों को डाट-फटकार लगाते हुए भगा दिया। शासन-प्रशासन की ओर से जमीन विवाद, पुरानी रंजिश, दुष्कर्म के मामलों में शिकायत होने पर सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया जा रहा है बावजूद इसके थाना, चौकी, कोतवाली में तैनात जिम्मेदार मामलों को हल्के में लेकर बिचौलियागिरी पर उतारू हैं। जिसका परिणाम गरीब, मजदूर और किसान परिवार भुगत रहे हैं। वर्तमान समय में भी कई ऐसे मामले ठंडे बस्ते में छोड़े गए हैं जो किसी भी दिन अनहोनी का रुप पकड़ सकती है। इस मौके पर आडवाणी, अजीत, राहुल गौतम, चिंतामणि गौतम, विनीत, कार्तिक, संतोष, दिनकर भारती, तारीफ अली समेत बड़ी संख्या में सेना के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed