फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fraud of Rs 1.20 crore by luring 50 percent profit in investment

Bhadohi News: इन्वेस्टमेंट में 50 फीसदी के फायदे का लालच देकर 1.20 करोड़ की धोखाधड़ी

Tue, 27 May 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.20 crore by luring 50 percent profit in investment
चौरी। इन्वेटमेंट कर 50 फीसदी तक सलाना लाभ देने का लालच देकर एक करोड़ 10 लाख रुपये के धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। मईहरदोपट्टी निवासी एक युवक ने आजमगढ़ निवासी पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। मईहरदोपट्टी निवासी संजय सिंह ने बताया कि आजमगढ़ के बूढ़नपुर थाना क्षेत्र के एकडंगी कोयलसा निवासी अनिल यादव से उनकी 2010 से मित्रता थी।
विज्ञापन

बताया कि वर्ष 2022 में उसने बताया कि वह एवीएस आवास प्राइवेट लिमिटेड व हमसफर मेट्रासिटी लिमि नामक कंपनी वे और उनकी पत्नी सुषमा मालिक हैं।
बताया कि यह कंपनी इंडिया में रजिस्टर्ड है और उन्होंने एक इंटरनेशनल कंपनी में भी रजिस्ट्रेशन कराया है। यह कंपनी इन्वेस्टमेंट में 50 फीसदी का सलाना लाभ देती है।
विज्ञापन

बताया कि मित्र होने के कारण विश्वास कर उन्होंने इस कंपनी में वर्ष 2022 से 2023 तक अपने और अपने दोस्त व रिश्तेदारों से कुल एक करोड़ 10 लाख रुपये भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि कंपनी द्वारा जब लाभ देने का समय आया तो वह काफी दिनों से समय मांग रहा है। अब जब पैसे की मांग की जा रही है तो धमकी दे रहा है।
आरोप लगाया कि दोनों पति-पत्नी ने मिलकर उनके साथ धोखधड़ी की है। प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सच्चाई क्या है पता लगाया जा रहा है। एक करोड़ 10 लाख रुपये के धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed