फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fraud of 8.55 lakh in the name of investment, FIR filed against three

Bhadohi News: निवेश के नाम पर 8.55 लाख की धोखाघड़ी, तीन पर प्राथमिकी

Sat, 28 Feb 2026 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 8.55 lakh in the name of investment, FIR filed against three
ज्ञानपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय द्वितीय (विशेष न्यायाधीश) के आदेश पर ज्ञानपुर कोतवाली में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वादी अशोक कुमार निवासी हरियावं ने तहरीर में बताया कि वेरीवेल म्यूचुअल बेनिफिट फंड लिमिटेड के ज्ञानपुर स्थित कार्यालय में निवेश की परिपक्व राशि मांगने पर उनके साथ मारपीट की गई और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया। उसने बताया कि साल 2023 में कंपनी से जुड़े लोगों ने गारंटी रिटर्न का भरोसा देकर वादी को एजेंट बनाया। इस दौरान फिक्स डिपॉजिट और आरडी के रूप में 8,55,118 रुपये जमा कराए। 12 मई 2025 को कंपनी के एक डायरेक्टर की मृत्यु के बाद उनके पुत्र ने कामकाज संभाला। दो जुलाई 2025 को शाम करीब 3:30 बजे अशोक कुमार कार्यालय पहुंचे और परिपक्व राशि के बारे में पूछा। इस पर आरोपियों ने टालमटोल की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। प्रभारी निरीक्षक एके राय ने बताया कि पाली निवासी राकेश कुमार वर्मा, दशवथपुर के सूबेदार पाल, भोपतपट्टी के सूरज कुमार मौर्य के खिलाफ एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed