फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Four vicious robbers of Chinnaiti gang arrested

छिनैती गिरोह के चार शातिर लूटेरे गिरफ्तार

Fri, 21 Oct 2022 08:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Four vicious robbers of Chinnaiti gang arrested
ज्ञानपुर। जिले के अलग-अलग मार्गों पर राहगीरों से छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के चार शातिर लूटेरों को पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात सुरियावां के नेतानगर और चौरी के अठगोड़वा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट के तीन मोबाइल और घटना में शामिल दो बाइक बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि महीने भर पूर्व चौरी के ममहर नहर के पास सड़क पर साइकिल से जा रहे व्यक्ति ने मोबाइल छिनने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी तरह सुरियावां के चकदुखरन निवासी प्रदीप पांडेय ने मुकदमा दर्ज कराया था कि कोचिंग से जाते समय बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर भाग गए। गोपीगंज के जगन्नापुर के मनीष यादव ने मुकदमा दर्ज कराया था कि चकबसेहू के पास से बाइक सवार मोबाइल छीनकर भाग गए। हाईवे सहित अन्य मार्गों पर बढ़ती छिनैती की घटनाओं के मद्देनजर एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर टीमें गठित की गई थी। उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सुरियावां के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर नेतानगर तिराहे से विकास गौतम, आकाश गौतम निवासी सनाथपुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से दो मोबाइल और घटना में शामिल एक बाइक को बरामद किया गया। इसी तरह चौरी पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर अठगोड़वा नहर पुलिया के पास से दो शातिर लूटेरे विकास यादव निवासी टिकैतपुर और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से एक मोबाइल और बाइक बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पांच दोस्त मिलकर घटना को अंजाम देते। आर्थिक लाभ पाने के लिए सुनसान स्थान पर जाने वाले व्यक्ति को अपना शिकार बनाते। मोबाइल बेचकर जो पैसा मिलता आपस में बांट लेते। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक गिरजाशंकर, प्रमोद कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed