फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Four trains were canceled due to fog and cold

Bhadohi News: कोहरे और ठंड से चार ट्रेनें रही निरस्त

Tue, 09 Jan 2024 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Four trains were canceled due to fog and cold
भदोही। कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। ऐसा कोई दिन नहीं है, जिस दिन ट्रेनें निरस्त नहीं करनी पड़ रही हो। सोमवार को भदोही-जंघई रेलखंड पर अप-डाऊन जनता एक्सप्रेस सहित कुल चार ट्रेनें निरस्त रहीं। इससे यात्रियों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को धूप खिली, लेकिन शाम होते ही शीतलहर ने अपना आभास दे दिया। ठंड का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कड़ाके की ठंड के चलते खिचड़ी की दुकानदारी प्रभावित हो रही है। सोमवार को 15119 और 15120 वाराणसी और देहरादून के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस निरस्त रही। इसके अलावा 15159 और 15160 दुर्ग और छपरा के बीच चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस भी निरस्त रही। दोनों ही ट्रेनें इस रूट की महत्वपूर्ण ट्रेनें हैं, जो निरस्त रहने से यात्रियों को मुसीबत हुई। भदोही स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्र ने बताया कि इसके अलावा 12669 चेन्नई-बलिया गंगा कावेरी एक्सप्रेस 2.13 घंटे, ग्वालियर से वाराणसी को जाने वाली 11107 बुंदेलखंड एक्सप्रेस 2.38 घंटे तथा 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल एक्सप्रेस 2.18 घंटे देरी से भदोही स्टेशन पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed