फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Devotion to God and the company of the wise (Satsang) are the path to ultimate well-being: Pandit Anand.

भगवान की भक्ति और सत्संग परम कल्याण का मार्ग : पंडित आनंद

Wed, 23 Sep 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Devotion to God and the company of the wise (Satsang) are the path to ultimate well-being: Pandit Anand.
विरभद्रपुर करियांव में कथा सुनाते पं आनन्द पाण्डेय महराज।
मोढ़। क्षेत्र के विरभद्रपुर करियांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को वाराणसी से आए पंडित आनंद पांडेय ने सृष्टि, जीव के बंधन, अवतारों और भक्ति व आत्मज्ञान से मुक्ति का सुंदर वर्णन किया। बताया कि हिरण्याक्ष दैत्य ने पृथ्वी को रसातल में छिपा दिया था। भगवान वराह ने अवतार लिया। उन्होंने हिरण्याक्ष का वध कर देवताओं को भयमुक्त किया। कहा कि भगवान की भक्ति और सत्संग परम कल्याण का मार्ग है।
विज्ञापन

उन्होंने कहाकि यह प्रसंग सिखाता है कि संकट में भगवान रक्षा करते हैं। उन्होंने बताया कि कपिल भगवान ने माता देवहूति को संसार, जीव, प्रकृति और आत्मा-परमात्मा का ज्ञान दिया। उन्होंने बताया कि विषयों की आसक्ति बंधन का कारण है, जबकि सत्संग, भक्ति और आत्मज्ञान मुक्ति का मार्ग हैं। उन्होंने बताया कि सृष्टि का मूल भगवान हैं और जीव का वास्तविक स्वरूप आत्मा है। संसार के प्रति आसक्ति बंधन का कारण है, जबकि भगवान की भक्ति और सत्संग परम कल्याण का मार्ग है। कपिल भगवान ने विशेष रूप से भक्ति की महिमा बताई। मुख्य यजमान अभिषेक पांडेय ने व्यासपीठ की आरती उतारी। इस दौरान पंडित दिनेश पांडेय, विशाल दुबे शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed