फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Four times compensation in bhadohi

60 एकड़ भूमि पर बनेगा जिला कारागार

Sat, 08 Feb 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Four times compensation in bhadohi
भदोही। तहसील क्षेत्र के मूंसीलाटपुर में प्रस्तावित जिला कारागार निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए शुक्रवार को तहसील सभागार में एडीएम शैलेंद्र मिश्रा ने प्रभावित हो रहे किसानों के साथ वार्ता की। एडीएम ने बताया कि खेती वाली जमीन अधिग्रहित होने पर सर्किल रेट का चार गुना दिया जाएगा। हलांकि किसानों ने भी अपनी समस्याएं रखी व निवारण के बाद भूमि छोड़ने की बात कही।
विज्ञापन

भदोही एसडीएम आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि जिला कारागार के लिए मूंसीलाटपुर में 60 एकड़ भूमि अधिगृहित की जानी है। जिसमे से 38 हेक्टेयर भूमि ग्रामसभा से मिल चुकी है। 21 एकड़ भूमि कास्तकारों से ली जानी है। बताया कि बैठक में 23 किसान शामिल हुए। उन्हें बताया गया कि सर्किल रेट के चार गुना मुआवजा दी जाएगी। किसानों के भी अपनी समस्याएं रखी। उन्होने अधिकारियों को बताया कि 1995-96 में मूंसीलाटपुर में पुलिस लाइन निर्माण के लिए भूमि दी थी। वहां आज जिला स्टेडियम बना है। लेकिन बदले में हमें जो जमीन मिली थी उस पर अब तक हम लोगों को कब्जा नहीं मिल सका। किसानों की मांग है कि भूमि पर कब्जा प्रशासन दिला दे उसके बाद जिला कारागार के लिए भूमि हम दे पाएंगे।
विज्ञापन

किसानों को सहमती पत्र भी दिया गया। बैठक के बाद एडीएम ने लेखपालो के साथ समीक्षा बैठक कर संपूर्ण समाधान दिवसों में आने वाले मामलों की सुधि ली। कहा कि सभी मामले गंभीरता से हल कराए जाएं। बैठक को तहसीलदार भगवानदास गुप्ता ने भी संबोधित किया। घनश्याम वर्मा, रामा गिरी, कृष्ण कुमार यादव, सैलेश यादव, कामेश्वर मिश्र, नीति शुक्ल, पूजा शुक्ल, अखिलेश्वर तिवारी, हरिकेश पांडेय, सिद्धनाथ, सुजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed