Bhadohi News: टॉवर से चोरी करने वाले चार शातिर अरेस्ट, दो निकले कबाड़ व्यापारी; लाखों के सामान बरामद
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में पुलिस ने उन चोरों को अरेस्ट किया है, जो टाॅवर से चोरी करते थे। उनके पास से सिपरी केबल, जम्फर केबल सहित अन्य सामान भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।
विस्तार
Bhadohi News: ज्ञानपुर के औराई कोतवाली के उपरौठ नहर के पास से पुलिस ने बुधवार को मोबाइल टॉवरों से बैटरी चोरी करने वाले दो शातिरों के साथ चार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उपरौठ निवासी कबाड़ व्यापारी राकेश जायसवाल की दुकान पर चोरी का सामान बेचते समय व्यापारी राकेश व अनुराग जायसवाल के साथ अभिषेक सिंह निवासी उपरौठ और नागमलपुर निवासी जैश शर्मा को गिरफ्तार किया।
उनके पास से चोरी की 11 बैटरी, पावर केबिल, कॉपर तार और बाइक बरामद की। चोरी में शामिल एक और अभियुक्त संवरा निवासी मनीष सिंह रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि जिले में लगातार टॉवरों के बैटरी व केबल तार चोरी का मामला सामने आता रहता था। इस साल 10 अक्तूबर को नरथुआ स्थित टावर से 20 मीटर पावर केबल, 14 नवंबर को जियो टावर ऊरी से 25 मीटर के करीब पावर केबल, सात जुलाई को उपरौठ टावर से अजना कार्ड, सिपरी केबल, जम्फर केबल और 14 नवंबर को औराई के औरंगाबाद टावर से 11 बैटरी चोरी हुई थी।
पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस चोरों की तलााश में जुटी थी। बुधवार को सूचना मिला कि शातिर चोर उपरौठ में कबाड़ व्यापारी राकेश जायसवाल के यहां बैटरी को तोड़-फोड़ कर उसके अंदर से कीमती कापर के वायर निकाल रहे है। सूचना पहुंची पुलिस ने दुकान से कबाड़ व्यापारी के साथ वहां काम अनुराग जायसवाल के साथ शातिर चोर अभिषेक सिंह और जैश शर्मा को गिरफ्तार किया।
चोरों ने बताया कि वे दोनों संवरा निवासी मनीष सिंह के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। इन्होंने कई टॉवरों से चोरी की घटना को अंजाम दिया। एएसपी ने बताया कि फरार मनीष की तलाश की जा रही है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।