फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Four quintals of ganja recovered, three smugglers arrested

Bhadohi News: चार क्विंटल गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Tue, 20 Feb 2024 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Four quintals of ganja recovered, three smugglers arrested
ज्ञानपुर। मादक पदार्थ की तस्करी पर रविवार की रात क्राइम ब्रांच और औराई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। सोमवार को सुबह माधोसिंह रेलवे क्रासिंग के पास से तीन शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 19 बोरियों में भरे चार क्विंटल एक किलो गांजा बरामद किया, हालांकि गैंग लीडर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने सोमवार को घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जिले के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी के रोकथाम और तस्करों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी औराई के नेतृत्व में माधोसिंह रेलवे क्रासिंग पर चेकिंग के दौरान अंर्तराज्यीय गांजा तस्कर उपेंद्र साहू निवासी कांटा मिला हिंडोला ढेंकना उड़ीसा, सुजीत दासनिवासी दुबे थाना जारपोड़ा जिला अंगुल उड़ीसा और जवाहरलाल मौर्य निवासी कागपुर हंडिया प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया जबकि गैंगलीडर ओम प्रकाश चकमा देकर फरार हो गया। तस्करों के कब्जे से 12 पहिया ट्रक और बोलेरो वाहन में 19 बोरियों में गांजा बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत 80 लाख जबकि वाहनों को मिलाकर एक करोड़ 10 लाख कीमत आंकी गई है। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि हम लोगों का अंतर्राज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी करने का गिरोह है। गैंग का लीडर ओमप्रकाश उर्फ मुन्ना है। हम लोग उड़ीसा के जंगलों से सस्ते दाम पर गांजा खरीद कर ट्रक से चोरी छिपे गैंग लीडर द्वारा बताए गए स्थानों प्रयागराज व आस-पास के जनपदों में महंगे दाम पर बेचते हैं। एसपी ने गिरफ्तारी टीम को 25 हजार ईनाम देने की घोषणा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed