फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Four people, including two minors, were arrested for stealing electrical equipment from sparsely populated settlements.

Bhadohi News: कम आबादी वाली बस्तियों में बिजली उपकरणों की करते थे चोरी, दो नाबालिग समेत चार पकड़े गए

Sat, 28 Mar 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Four people, including two minors, were arrested for stealing electrical equipment from sparsely populated settlements.
पुलिस ने पकड़ा चोरी किया गया सामान और वाहन। स्रोत पुलिस - फोटो : मोतिगपुर में तेल खत्म होने पर बंद पेट्रोल पंप।
सुरियावां कोतवाली व सर्विलांस की टीम ने शुक्रवार को बिजली उपकरणों की चाेरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने बिजली के केबल, एलटी तार और एबी कंडक्टर आदि चोरी के आरोप में दो किशोर एक कबाड़ी समेत चार लोगों को पकड़ा है। कोईरौना तिराहे से करीब 300 मीटर पहले गोपीगंज की तरफ जाने वाली सड़क पर चारों पकड़े गए। उनके पास से बिजली के उपकरण बरामद हुए।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि जिले में बिजली उपकरणों की चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं। जिले भर के गांवों से विद्युत केबल, एलटी तार और अन्य उपकरण चोरी के मामले सामने आ रहे थे। पुलिस निगरानी बढ़ा दी थी। 24 व 25 मार्च की रात में सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के बवई फीडर से जुड़े नजरपुर बिसौली व ठाकुर बस्ती के 18 खंभे से चोर तार उतार ले गए थे। पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। सुरियावां कोतवाली व सर्विलांस को सूचना मिली कि कुछ चोर चोरी का सामान लेकर जाकर बेचने की फिराक में है। सूचना के बाद टीम सक्रिय हुई। जंगीगंज से कोईरौना जाने वाले तिराहे से करीब 300 मीटर पहले दो किशोरों के साथ कबाड़ व्यापारी इलियास निवासी सियाडीह हंडिया प्रयागराज, श्रवण कुमार बिंद निवासी जगुआ शोधा, हंडिया प्रयागराज को पकड़ लिया। किशोरी की उम्र 16 साल है। पुलिस ने उनके पास से नौ बोरी में एलटी तार, एबी कंडक्टर, केबल करीब 03 क्विंटल ,दो पिकअप, एक बाइक, चार मोबाइल फोन व 2500 रुपये नकद बरामद किए।
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सरगना के घर रखते थे केबल
एएसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में चोरी बात स्वीकार की। बताया कि वे गिरोह के रूप में काम करते हैं। गिरोह का मुखिया पवन कुमार बिंद निवासी जगुआ शोधा, हंडिया प्रयागराज है। उसी के कहने पर ये चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। बताया कि इन चारों के साथ संजय बिंद और पवन भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। ये केबल काटने के बाद पवन के घर रखते थे। केबल को जलाने के बाद उसका प्लास्टिक हटाकर एल्युमिनियम को कबाड़ व्यापारी इलियास के यहां बेच देते थे। एएसपी ने बताया कि आरोपी बिजली उपकरण को चुराने के बाद उसे कबाड़ वाले इलियास के यहां बेच देते थे। बताया कि एल्युमिनियम करीब 140 रुपये किलो बिकता था। सामान बेचने के बाद वे सभी पैसों को आपस में बांट लेते थे। शुक्रवार को भी वह सामान बेचने की फिराक में थे। इस बीच पकड़ में आ गए। गिरोह के सदस्य बिजली उपकरणों की चोरी करते थे। एक ही महीने के भीतर छह स्थानों पर चोरी की थी। जिसकी अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज हैं। वे कम आबादी वाली बस्तियों में चोरी करते थे। कोईरौना में दो, भदोही, ज्ञानपुर, गोपीगंज और सुरियावां गांव में एक-एक चोरी की घटना की थी।
शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी रात के समय विद्युत उपकरणों को चुराकर कबाड़ वाले को बेच देते थे। इस मामले में दो नाबालिग, कबाड़ वाले के साथ एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मुखिया पवन के अलावा दो अन्य भी इसमें शामिल हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed