फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Four more died in Kovid L-Two hospital

कोविड एल-टू हास्पिटल में चार और की मौत

Fri, 30 Apr 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Four more died in Kovid L-Two hospital
भदोही। नगर स्थित महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में स्थापित एल-टू कोविड हास्पिटल में पिछले 24 घंटे में चार और मौतें हुई हैं। पिछले दस दिन में यहां 30 मौतें हो चुकी हैं। मौतों की सिलसिला नहीं थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे आम लोगों में भी भय का माहौल बना हुआ है। यहां वर्तमान में 100 बेड की व्यवस्था है जिसमें लगभग 90 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

जिले में गंभीर कोविड रोगियों के लिए एकमात्र कोविड एल-टू हास्पिटल की स्थापना नगर के एमबीएस अस्पताल में की गई है। दो दिन पूर्व डीएम आर्यका आखौरी ने इसका निरीक्षण भी किया था और मरीजों की बढ़ती संख्या पर यहां 100 बेड से बढ़ाकर 200 बेड किए जाने की बात कही थी। जिस पर काम चल रहा है। बकौल डीएम यहां कुल 100 बेड में 10 आईसीयू, 30 एचडीयू (आक्सीजन प्वाइंट लाइन) तथा 60 आइसोलेशन बेड हैं। 22 वेंटीलेटर भी हैं जिसमें से 18 क्रियाशील हैं।
विज्ञापन

प्रभारी डा.वीके सिंह ने कहा कि अति गंभीर मरीजों के यहां भर्ती होने की व्यवस्था है। इन चार मरीजों की मौत को लेकर बीते 20 अप्रैल से यहां मौतों की संख्या 30 हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed