{"_id":"5793d7ef4f1c1b711bc4bfaa","slug":"four-injured-in-accident-kanvria","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में चार कांवरिया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में चार कांवरिया जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Sun, 24 Jul 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवरियों के लिए आरक्षित जीटी रोड के उत्तरी लेन पर शनिवार को दो सड़क दुर्घटनाओं में चार कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गोपीगंज और औराई सीएचसी में भर्ती कराया गया। लालानगर टोल टैक्स बैरियर के समीप दो बाइकों की सीधी टक्कर में तीन कांवरिया घायल हो गए, जबकि गोपपुर के समीप एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक सवार कांवरिया गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क दुर्घटना में कांवरियों के घायल होने की खबर मिलते ही पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।
सावन में जीटी रोड का उत्तरी लेन कांवरियों के लिए सुरक्षित होने के साथ ही दक्षिणी लेन पर जहां यातायात बढ़ने से घटनाएं बढ़ गईं हैं, वहीं कांवरिया लेन पर अन्य वाहनों के प्रवेश कर जाने से हादसे होने लगे हैं। शनिवार को लालानगर टोल टैक्स प्लाजा के समीप जौनपुर के मड़ियाहूं निवासी कांवरिया लकी (11), राहुल (22) और नीरज (25) बाइक से वाराणसी की ओर जा रहे थे। इसी बीच कांवरिया लेन पर गोपीगंज की तरफ जा रहे एक अन्य बाइक सवार से उनकी सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीनों कांवरिया घायल हो गए, जबकि दूसरा बाइक सवार फरार हो गया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची औराई थाने की पुलिस ने तीनों को औराई सीएचसी पहुंचाया।
गोपीगंज थानाक्षेत्र के गोपपुर गांव के समीप हुई दुर्घटना में कुत्ते को बचाने में बाइक सवार कांवरिया असंतुलित होकर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इलाहाबाद जिले के सोवतिया बाग निवासी नीरज कुमार (20) बाइक से जलाभिषेक करने वाराणसी जा रहा था। गोपपुर में जीटी रोड के उत्तरी लेन पर अचानक एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने में बैलेंस असंतुलित होने से गिर गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।