फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Four enrolled

डिबाए चुनाव: चार ने किया नामांकन, घमासान शुरू

Tue, 07 Jan 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Four enrolled
ज्ञानपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन शुरू हो गया। पहले दिन अध्यक्ष पद समेत समेत कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया। आगामी तीन दिन नामांकन, नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। नामांकन के साथ ही बार चुुनाव को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। संभावित प्रत्याशी मतदाताओं के पास अपनी जीत के लिए जुगत लगाने में लग गए।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की अधिसूचना पखवारे भर पूर्व जारी हो गई थी। एक जनवरी से नामांकन पत्रों का वितरण शुरू हो गया है। सोमवार को एल्डर्स कमेटी के पदाधिकारियों ने बार कक्ष में नामांकन शुरू किया। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए धीरज शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सुशील चौबे, शशि प्रकाश श्रीवास्तव, जबकि 10 साल के ऊपर उपाध्यक्ष पद के लिए हंसाराम यादव ने नामांकन किया। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन सदानंद यादव के समक्ष सभी ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी आगामी चार से पांच दिन में होगा। नामांकन पत्र को वरिष्ठ अधिवक्ता हंसाराम शुक्ला, दिनेश कुमार सिंह, विद्याधर यादव ने अनुमोदित किया। इस मौके पर गोपीचंद्र तिवारी, सुधाकर पांडेय, मुन्नर राम यादव, स्वामीनाथ मिश्रा, कमलेश चंद्र श्रीवास्तव, संजीव दूबे, लक्ष्मीनाथ मिश्र, श्यामलाल यादव आदि रहे। वहीं दूसरी ओर बार चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के प्रत्याशी पुराने अध्यक्ष, महासचिव संग मठाधीश अधिवक्ताओं से जीत का मंत्र लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed