{"_id":"5eef6ea58ebc3e42c31749de","slug":"four-corona-positives-including-two-migrants-found-in-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में दो प्रवासियों समेत चार कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की हुई संख्या 116 ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में दो प्रवासियों समेत चार कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की हुई संख्या 116
Sun, 21 Jun 2020 07:58 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 21 Jun 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले में रविवार को दो प्रवासियों समेत कोरोना के चार मरीज मिले। अब संक्रमितों की संख्या 116 हो गई। सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। सुरियावां के तुलापुर गांव के एक किशोर की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वह 14 जून को दिल्ली से घर आया था। संदिग्ध लक्षण मिलने पर स्वैब जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
दो जून को मुंबई से लौटे भदोही नगर के एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। घोसिया बाजार की एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बुखार और खांसी होने पर उसने वाराणसी के एक निजी अस्पताल में 15 जून को जांच कराई थी।
विज्ञापन
ज्ञानपुर के खेमापुर की एक महिला भी संक्रमित मिली। 13 जून को सीएचसी सुरियावां से उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। सीएमओ ने बताया कि रविवार को दो प्रवासी समेत चार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन