फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Four blocks were uncontested chief , arrived two elected

चार ब्लॉकों के प्रमुख हुए थे निर्विरोध, दो निर्वाचित होकर पहुंचे

Mon, 08 Feb 2016 02:02 AM IST
Four blocks were uncontested chief , arrived two elected
Four blocks were uncontested chief , arrived two elected Updated Mon, 08 Feb 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Four blocks were uncontested chief , arrived two elected
प्रमाणपत्र पाने वाले प्रमुखों में चार पहले ही निर्विरोध हो गए थे जबकि दो निर्वाचित होकर पहुंचे।
विज्ञापन

जिले के छह ब्लॉकों में ज्ञानपुर, भदोही, डीघ और अभोली ब्लाक में प्रमुख पद के प्रत्याशी शनिवार को ही निर्विरोध हो गए थे जबकि रविवार को औराई से बृजमोहन मिश्र और सुरियावां से अनिरूद्ध तिवारी निर्वाचित हुए।

 सपा जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी और भदोही विधायक जाहिद बेग के साथ पहुंचे सपा के चार ब्लॉक  प्रमुखों ने बारी-बारी से जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश बिंदु से प्रमाणपत्र लिया।
विज्ञापन


इसमें ज्ञानपुर ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्रा, डीघ की नीता स्वर्णकार, भदोही के विकास यादव, अभोली की साधना सरोज शामिल रहीं। इसके बाद पूर्व माध्यमिक शिक्षा मंत्री रंगनाथ मिश्र के बेटे औराई से ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित बृजमोहन मिश्रा और सुरियावां से अनिरूद्ध तिवारी कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी से प्रमाणपत्र लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एसपी एके राय, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, सुनील मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।
इनसेट
दो ब्लॉक पर बसपा का लहराया परचम
ज्ञानपुर। ब्लाक प्रमुख चुनाव में समाजवादी पार्टी के अलावा किसी पाटी ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए। सपा के चार प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत गए थे जबकि रविवार को हुए चुनाव में बसपा समर्थित प्रत्याशियों ने परचम लहराया। बसपा सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री रंगनाथ मिश्रा के बेटे बृजमोहन मिश्र विकास ने जहां औराई ब्लाक से एकतरफा जीत दर्ज किया वहीं जौनपुर के बरसठी से विधायक रहे रवींद्रनाथ त्रिपाठी के भाई अनिरूद्ध तिवारी सुरियावां से प्रमुख निर्वाचित हुए।


बृजमोहन और अनिरुद्ध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित
औराई में सत्तापक्ष की करारी हार, 147 मतों से जीते बृजमोहन
सुरियावां में अनिरूद्ध ने 22 मतों से सुशीला को हराया
औराई में दो और सुरियावां ब्लाक में पांच मत अवैध हुए
ब्लाक पर डटे रहे डीएम, एसपी समेत आला अफसर
ज्ञानपुर। जिले में दो ब्लॉकों में प्रमुख पद के लिए मतदान और मतगणना रविवार को शांति पूर्वक संपन्न हो गई। मतों की गिनती के बाद औराई ब्लॉक से पूर्व माध्यमिक शिक्षा मंत्री रंगनाथ मिश्र के बेटे बृजमोहन मिश्र को निर्वाचित किया गया। उन्होंने सपा प्रत्याशी नंदलाल पांडेय को एकतरफा मुकाबले में 147 मतों से हराया। ब्लाक के 159 वोट में बृहमोहन को 152 और नंदलाल को पांच मत मिले। तीसरे प्रत्याशी नंदलाल गौतम को जहां एक भी मत नहीं मिले वहीं दो मत्र अवैध हुए। सुरियावां में बसपा के पूर्व विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी के भाई अनिरूद्ध तिवारी ने सुशीला तिवारी को 22 मतों से हराया। ब्लॉक के 71 मतों में अनिरूद्ध को 44 मत और सुशीला को 22 मत मिले। ब्लॉक में पांच मत अवैध हुआ। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों का समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

रविवार को सुबह 11 बजे औराई और सुरियावां ब्लॉक में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। दोनों ब्लॉकों के मुख्य द्वार से गहन चेकिंग के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य परिसर के अंदर भेजे जा रहे थे। दोपहर तीन बजे तक मतदान होने के बाद अधिकारियों की देखरेख में मतगणना की गई। औराई ब्लॉक में मतगणना के बाद पूर्व माध्यमिक शिक्षा मंत्री रंगनाथ मिश्र के बेटे बृजमोहन मिश्र को विजेता घोषित किया गया। ब्लाक के 159 मतों में बृहमोहन को 152 मत मिले जबकि सपा प्रत्याशी नंदलाल पांडेय को मात्र पांच वोट प्राप्त हुए। ब्लाक के तीसरे प्रत्याशी नंदलाल गौतम को एक भी वोट नहीं मिला। जीत के बाद समर्थकों ने माला फूल पहनाकर स्वागत किया। औराई एसडीएम मनोज कुमार सिंह, ज्ञानपुर एसडीएम विपिन कुमार, सीओ ज्ञानपुर श्यामशंकर पांडेय, सीओ औराई एके राय, एसओ ऊंज विनोद दूबे, एसओ औराई सत्येंद्र यादव, बीडीओ जवाहर लाल समेत भारी संख्या में पुलिस और पीएसी मौजूद रही। वहीं सुरियावां ब्लाक में पूर्व विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी के भाई अनिरूद्ध तिवारी ने सुशीला देवी को 22 मतों से हराया। ब्लाक के 71 मतों में अनिरूद्ध को 44 मत मिले और सुशीला को 22 मतों से संतोष करना पड़ा। ब्लॉक में पांच मतों को अवैध कर दिया गया। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु, एसपी एके राय और बीडीओ ऊषा पाल सहित भारी संख्या में फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed