फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Four Ayurvedic hospitals running without doctors in bhadohi patients getting affected

Bhadohi News : बिना चिकित्सक के चल रहे चार आयुर्वेदिक अस्पताल, मरीजों पर पड़ रहा असर; कैसे हो उपचार

Sat, 25 Jan 2025 03:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 25 Jan 2025 03:05 PM IST
सार

आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को लेकर लोगों का रुझान बढ़ा है। वहीं, भदोही में चिकित्सकों की कमी देखी जा रही है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि अस्पताल पहुंचने वाले मरीज का उचित उपचार कैसे हो पाएगा।

विज्ञापन
Four Ayurvedic hospitals running without doctors in bhadohi patients getting affected
आयुर्वेदिक पद्धति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ayurvedic Hospital : ज्ञानपुर जिले में चार आयुर्वेदिक अस्पताल बिना चिकित्सकों के चल रहे हैं। जिसमें मतेथू, चंद्रापुर, लक्ष्मणपुर, दुर्गागंज का आयुर्वेदिक अस्पताल शामिल हैं। चिकित्सक न होने से यहां पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी होती है। यह अस्पताल फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहे हैं। इन अस्पतालों पर रोजाना करीब 200 से 225 की ओपीडी होती है। जिन्हें जांच कर दवा उपलब्ध कराई जाती है।

विज्ञापन


जिले के विभिन्न स्थानों पर कुल 26 आयुर्वेदिक अस्पताल संचालित हैं। इसके सापेक्ष केवल 22 चिकित्सकों की ही तैनाती है। इनमें से भी पांच चिकित्सक और पांच फार्मासिस्ट की ड्यूटी महाकुंभ मेला को लेकर प्रयागराज और वाराणसी में लगाई गई है। 
विज्ञापन


जिले में इस समय 17 चिकित्सक मौजूद हैं। इन दिनों लोगों का आयुर्वेद के प्रति रुझान बढ़ा है। जिससे आयुर्वेदिक अस्पतालों पर मरीज भी बढ़े हैं। हर अस्पताल पर हर दिन औसतन 50 से 60 मरीज पहुंचते हैं। इसके बाद भी जिले में चार आयुर्वेदिक अस्पताल ऐसे हैं, जहां एक भी चिकित्सक तैनात नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं पर फार्मासिस्ट तो कहीं पर चिकित्सक कमान संभाल रखे हैं। जिन अस्पतालों में चिकित्सकों की तैनाती नहीं है। वहां फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय, स्वीपर के भरोसे अस्पताल संचालित हो रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि अस्पताल पहुंचने वाले मरीज का उचित उपचार कैसे हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed