फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Foundation stone in bhadohi

करी में 12.16 लाख के निर्माण कार्य का शिनाल्यास

Sun, 02 Feb 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone in bhadohi
भदोही। नगर पालिका परिषद के पकरी वार्ड के पाल बस्ती में शनिवार को 12.16 लाख की लागत से इंटरलाकिंग सड़क और भूमिगत नाली निर्माण का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने किया। इस दौरान वहां नागरिकों ने जहां उनका आभार जताया वहीं लोगों ने अध्यक्ष से पाल बस्ती की अन्य खस्ताहाल सड़को के मरम्मत कराए जाने की मांग की। अध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र समस्या समाधान करेंगे।
विज्ञापन

निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि धीरे धीरे समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। वार्ड सभासद मुन्नीलाल यादव ने उनका ध्यान वार्ड में खराब पड़े सबमर्सिबल पंपों की ओर आकृष्ट कराया। कहा कि आगे गर्मियां आने वाली हैं। गर्मियों से पूर्व यदि पेयजल समस्या न सुलझी को भारी दिक्कत होगी। मौजूद लोगों ने पाईपलाइन की भीआवश्यकता बताई। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि अप्रैल से जल निकासी के संपूर्ण समाधान की ओर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने जलनिकासी समस्याओं वाले आधा दर्जन और वार्डो छेडीबीर, कुशियरां, जलालपुर, कोतवाली के पीछे चकदिवानगान आदि के नाम गिनाए। शिलान्यास करने पहुंचे अध्यक्ष का सभासद व जनता ने फूलमाला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान राजधर पाल, महेश पाल, अरुण पाल, अशोक कुमार पाल, कैलाश पाल, नागेंद्र पाल, मोतीलाल यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed