फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Former MLA Vijay Mishra summoned to court along with his wife

Bhadohi News: पूर्व विधायक विजय मिश्र पत्नी समेत कोर्ट में तलब

Thu, 31 Aug 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Vijay Mishra summoned to court along with his wife

विज्ञापन
पूर्व विधायक विजय मिश्र पत्नी समेत कोर्ट में तलब

भदोही--------



पूर्व विधायक विजय मिश्र पत्नी समेत कोर्ट में तलब

- आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से संबंधित है प्रकरण



माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के प्रयागराज के एक मामले में विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) अवनीश गौतम की अदालत ने सुनवाई के लिए भदोही जिले के पूर्व विधायक विजय मिश्र और उसकी पत्नी पूर्व एमएलसी रामलली मिश्रा को 11 सितंबर को तलब किया है। विजय मिश्रा फिलहाल आगरा सेंट्रल जेल में निरुद्ध है।




उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में विजय मिश्र और उसकी पत्नी रामलली मिश्रा के खिलाफ शिकायत मिलने पर वर्ष 2019 में जांच का आदेश दिया था। जांच में दो करोड़ 32 लाख 33 हजार 593 रुपये के सापेक्ष 23 करोड़ 81 लाख 98 हजार 248 रुपये की संपत्ति अर्जित करने की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर सतर्कता अधिष्ठान प्रयागराज के निरीक्षक ने हंडिया थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। अदालत में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद आरोपी दंपती को तलब किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed