फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Former MLA Vijay Mishra sentenced to one month imprisonment in violation of code of conduct

Bhadohi News: पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को एक महीने की कैद, आचार संहिता उल्लंघन मामले में मिला दोषी

Thu, 13 Jun 2024 03:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 13 Jun 2024 03:39 PM IST
सार

Vijay Mishra Bhadohi : वर्ष 2009 के चुनाव में पूर्व विधायक पर आचार संहिला उल्लंघन मामले में ऊंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में दोषी पाए जाने पर कोर्ट ने एक माह की कैद की सजा सुनाई है।
 

विज्ञापन
Former MLA Vijay Mishra sentenced to one month imprisonment in violation of code of conduct
पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्रा को कोर्ट ने गुरुवार को एक महीने कैद की सजा सुनाई। एमपी-एमएल कोर्ट में अपर सिविल जज (सि.डि.) साधना गिरी ने आचार संहिता उल्लंघन मामले में दोषी पाते हुए यह सजा सुनाई। उन्होंने पूर्व विधायक पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया। 
विज्ञापन


युवती से दुष्कर्म मामले में 15 साल कैद की सजा काट रहा पूर्व विधायक इस समय आगरा की जेल में बंद है। गुरुवार को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पूर्व विधायक की एमपीएमएल कोर्ट में अपर सिविल जज (सि.डि.) की अदालत में पेशी थी। 2009 के चुनाव में पूर्व विधायक पर आचार संहिला उल्लंघन मामले में ऊंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। उस समय पूर्व विधायक के वाहन से प्रचार सामग्री प्राप्त की गई थी।
विज्ञापन


इसी मामले में सुनवाई करते हुए एमपीएमएल कोर्ट में अपर सिविल जज (सि.डि.) साधना गिरी ने पूर्व विधायक को एक माह की कैद और 200 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं अपर सत्र न्यायाधीश एमपीएमएलए कोर्ट सुबोध सिंह की अदालत में गैंगस्टर के मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा समेत उसका बेटा विष्णु मिश्रा और भतीजे डीघ ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा की पेशी थी। इस मामले में कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तिथि तय की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed