फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Former MLA Vijay Mishra Rs 47 lakh seized in bhadohi few days ago the property of close friends was also attached

Bhadohi News: पूर्व विधायक विजय मिश्र की 47.79 लाख रुपये जब्त, कुछ ही दिन पहले करीबियों की भी कुर्क की गई थी संपत्ति

Fri, 03 Jun 2022 02:50 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 03 Jun 2022 02:50 PM IST
सार

 वाराणसी की एक गायिका से दुष्कर्म, रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने सहित कई मामलों में आरोपी ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्रा व उनके करीबियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 

विज्ञापन
Former MLA Vijay Mishra Rs 47 lakh seized in bhadohi few days ago the property of close friends was also attached
विजय मिश्र की पेशी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी की एक गायिका से दुष्कर्म, रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने सहित कई मामलों में आरोपी ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्रा व उनके करीबियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को पुलिस ने विजय मिश्र के 47.79 लाख रुपये कुर्क (जब्त) कर लिया।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले विधायक के कुछ करीबियों की संपत्ति कुर्क की गई थी। साथ ही ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे को मारने की साजिश रचने के आरोप में गोपीगंज थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि आपराधिक कृत्यों से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क किया गया है।

इसमें गैंग लीडर विजय मिश्र की संपत्ति को कुर्क किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि गैंग लीडर विजय मिश्रा निवासी खपटहिहा थाना हंडिया जिला प्रयागराज, हाल पता ग्राम कौलापुर थाना गोपीगंज द्वारा अपने भौतिक, आर्थिक एवं अनुचित दुनियावी लाभ के लिए आपराधिक कृत्यों से जो संपत्ति अर्जित की थी उसे कुर्क किया जा रहा है। विजय मिश्रा ने अपने परिजनों के बैंक खातों में धनराशि जमा की थी। परिजनों के खाते में जमा 47 लाख 79 हजार 589 रुपये कुर्क कर लिया गया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर की गई है। विजय मिश्रा इस समय आगरा के सेंट्रल जेल में बंद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले कुर्क किए गए थे वाहन

पूर्व विधायक विजय मिश्र गैंग के कई लोगों की संपत्ति एक पखवारे पहले ही कुर्क की गई थी। उसमें विजय मिश्रा के करीबी हनुमान सेवक पांडेय, गिरधारी पाठक, विजय मिश्रा के पुत्र विष्णु, पौत्र विकास आदि के कई वाहन कुर्क किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed