फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Former MLA bahubali Vijay Mishra arrived bhadohi court for heariing in two cases including rape amid tight security

भदोही: कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी के लिए पहुंचे पूर्व विधायक विजय मिश्र, दुष्कर्म समेत दो मामलों में सुनवाई

Fri, 25 Mar 2022 12:04 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 25 Mar 2022 12:04 PM IST
सार

आगरा जेल में निरुद्ध ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र के कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी के लिए एमपी/एमएलए कोर्ट लाया गया। दुष्कर्म समेत दो मामलों में पेशी होनी है। 
 

विज्ञापन
Former MLA bahubali Vijay Mishra arrived bhadohi court for heariing in two cases including rape  amid tight security
कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्व विधायक विजय मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से चार बार विधायक रहे विजय मिश्र को शुक्रवार को ज्ञानपुर स्थित एमपी/एमएलए कोर्ट में पेशी के लिए सुबह करीब 11 बजे ले जाया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। पेशी पर आने की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों की भीड़ न्यायालय के बाहर जुटी।

विज्ञापन


पूर्व विधायक को जिस समय कोर्ट ले जाया जा रहा था, उस समय उन्होने हाथ जोड़कर अपने समर्थकों का आभार जताया।  रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने और वाराणसी की एक गायिका के साथ दुष्कर्म के मामले में ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र की पेशी है।
विज्ञापन


वाराणसी की गायिका ने दर्ज कराया था दुष्कर्म का केस
उनके अधिवक्ता आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को दिन में पेशी है। इसके लिए वह आगरा जेल से आए हैं। बताया कि दो मामलों में पेशी होनी है। एक में तो उनके ऊपर आरोप है कि कुछ वाहन कब्जे में लेकर चलाए जा रहे हैं। साथ ही दूसरा मामला वाराणसी की एक गायिका द्वारा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Former MLA bahubali Vijay Mishra arrived bhadohi court for heariing in two cases including rape  amid tight security
विजय मिश्र की पेशी आज - फोटो : अमर उजाला

गायिका ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। विजय मिश्र को अगस्त 2020 में मध्य प्रदेश के आगरा जिले में मालवा से गिफ्तार किया गया था। तभी से वह आगरा की सेंट्रल जेल में निरुद्ध हैं। पूर्व विधायक पर उनके ही रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने सम्पत्ती हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। विजय के पुत्र पर भी कई मुकदमे हैं। उसकी तलाश भी पुलिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed