Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Former CM Mulayam Singh's birth anniversary celebrated at SP office

Bhadohi News: -सपा कार्यालय पर मनाई गई पूर्व सीएम मुलायम सिंह की जयंती

Mon, 23 Nov 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Former CM Mulayam Singh's birth anniversary celebrated at SP office
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार को कंसापुर स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई। सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्षों को अपनाने का संकल्प लिया। भदोही सपा विधायक जाहिद बेग ने नेताजी के समाजवादी विचारों पर चलने की बात कही। कहा कि मुलायम सिंह यादव शोषित समाज व किसानों के मसीहा थे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि कुश्ती से भारतीय राजनीति में आए वह आयरन मैन थे। नेताजी ने कभी मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने पहाड़ जैसी अकड़ के साथ कार्यकर्ताओं का साथ कभी नहीं छोड़ा। देश और प्रदेश में गरीब, मजदूर, किसानों के सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए नेताजी ने समाजवाद का रास्ता चुना था। मौके पर राजेन्द्र दुबे, हसनैन अंसारी, शोभनाथ यादव, रामकिशोर बिंद, श्यामलाल सरोज, सरिता बिंद, संतोष यादव, लालचंद बिंद, केशनाथ यादव, अंजनी शुक्ला, संदीप मंकी, करिया पाल, धमेन्द्र मिश्रा पप्पू आदि रहे। अध्यक्षता कल्लन यादव व संचालन हृदय नारायण प्रजापति ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed