फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Forest department team camped in Abarna

Bhadohi News: अबरना में वन विभाग की टीम ने डाला डेरा

Thu, 03 Oct 2024 03:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Forest department team camped in Abarna
सुरियावां थानाक्षेत्र के अबरना पूरे खुशियाल गांव में जंगली जानवर के हमले से पांच माह की मासूम बच्ची की मौत के बाद वन विभाग की टीम ने डेरा डाल दिया है। बुधवार को भी वरूणा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में भ्रमण कर टीम ने जानवरों के पदचिह्नों की जांच की। हमले में सियार की पुष्टि हो गई है। जौनपुर के बरसठी रेंज को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार की रात में अबरना की वनवासी बस्ती में एक पांच माह के मासूम को जंगली जानवर ने हमला कर मार दिया। जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी वन विभाग की टीम डेरा डाले हुए है। अबरना से सटे हरिहरपुर समेत आसपास के करीब छह गांव में वन विभाग की टीम गई। स्थानीय लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा।
विज्ञापन

ज्ञानपुर के प्रभारी रेंजर आलोक रंजन ने बताया कि हमरे में सियार की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि भेड़िया या लकडबग्घा जैसे जानवर शव को दूर लेकर जाते हैं। वरूणा नदी के दूसरे छोर पर जौनपुर जिले का बरसठी रेंज शुरू हो जाता है। इसलिए वहां की टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed