फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Foreign importers gave 30 lakhs for oxygen plant

आक्सीजन प्लांट के लिए विदेशी आयातकों ने दिए 30 लाख

Fri, 28 May 2021 06:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Foreign importers gave 30 lakhs for oxygen plant
भदोही। कोरोना संक्रमण और आक्सीजन की कमी से जनपद में हुई हालिया मौतों की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए जिला प्रशासन गंभीर हो गया है। इस क्रम में प्रशासन जहां तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों में लगा है तो जनपद के कालीन उद्यमी दिल खोल कर प्रशासन के सहयोग में आगे आए हैं। लेकिन खास बात यह है कि कालीन उद्यमियों से जानकारी के बाद दो कालीन आयातकों (विदेशी खरीदारों) ने भी जिला प्रशासन को 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी है। दोनों आयातकों के 15-15 लाख रुपयों के चेक बृहस्पतिवार को कालीन निर्यातक रूपेश कुमार बरनवाल ने कलेक्ट्रेट में डीएम आर्यका अखौरी को सौंपा। दोनों ही अमरीका के बड़े खरीदार हैं जिसमें से एक ने गुप्त दान किया है।
विज्ञापन

डीएम को चेक सौंपने के बाद निर्यातक रूपेश कुमार बरनवाल ने बताया कि अमेरिका के उद्योगपति र्स्टाक कारपेट के आर.जोसेफ ने जिले में आक्सीजन प्लांट स्थापना के लिए सहयोग राशि भेजी है जो इंडियन रेड क्रास सोसाइटी के नाम था उनके भारतीय स्टेट बैंक ज्ञानपुर शाखा में देय है। बताया कि एक अन्य कालीन आयातक ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर उन्हें (निर्यातक को) धनराशि भेजी थी। जिसका 15 लाख का चेक रेड क्रास सोसाइटी के नाम बनाकर उन्होंने डीएम को सौंप दिया। निर्यातक ने कहा कि कोरोना संक्रमण से जिनके भी सगे संबंधियों की मौत हुई उन सबके लिए संवेदना है। इसकी जानकारी जब विदेशी आयातकों को हुई तो उन्होंने स्वयं मदद की पेशकश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed