फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   For the promotion of teachers Ajiteshn

प्रमोशन को लेकर शिक्षकों का बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन

Sat, 21 May 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Sat, 21 May 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
For the promotion of teachers Ajiteshn
प्रदर्शन करते शिक्षक।
 पदोन्नति की मांग को  लेकर शिक्षकों का एक धड़ा शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विभागीय मिलीभगत से चहेते 110 शिक्षकों का प्रमोशन किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी के आश्वासन पर शिक्षक शांत हुए। 
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों में 2010 में नियुक्त 110 शिक्षकों के प्रमोशन को लेकर गत दिनों 170 शिक्षकों ने विरोध किया था, जिससे काउंसलिंग को स्थगित कर दिया गया। शुक्रवार को एक बार फिर काउंसलिंग को लेकर नाराज शिक्षकों का एक धड़ा बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धमक पड़ा। शिक्षकों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काउंसलिंग को रोकने की मांग की। हालांकि कुछ देर बाद बेसिक  शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि जल्द ही बचे शिक्षकों को प्रमोशन दिया जाएगा। आश्वासन मिलने पर शिक्षकों ने विरोध को समाप्त कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में कमलेश शुक्ल, ओम प्रकाश पटेल, प्रदीप तिवारी, राजीव मिश्रा, अखिलेश, हरिश्चंद्र, इंद्र बहादुर, बिजेंद्र, रमाकांत दूबे आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed