फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   For the District Panchayat, 514 candidates will compete

जिला पंचायत के लिए 514 प्रत्याशी ठोकेंगे ताल

Wed, 07 Apr 2021 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
For the District Panchayat, 514 candidates will compete
कलेक्ट्रेट में चुनाव चिह्न लेने के लिए खड़े प्रत्याशी। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बुधवार को नाम वापसी तस्वीर साफ हो गई। जिला पंचायत के 35 प्रत्याशियों के पर्चा वापस लेने से अब 26 वार्डों में 514 उम्मीदवार बचे हैं। सभी छह ब्लॉकों में प्रधान, बीडीसी और सदस्य के कुल 1063 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। जिससे बीडीसी के गिने-चुने और सदस्य के 50 फीसदी से अधिक सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। प्रधान और जिला पंचायत के अधिकतर सीटों पर कड़ा मुकाबला हो गया है।
विज्ञापन

जिले में 26 जिला पंचायत, 546 ग्राम प्रधान, 661 बीडीसी और 6884 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 15 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए अब एक सप्ताह का समय मचा है। बुधवार को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। जिसको लेकर सुबह आठ बजे से ही कलेक्ट्रेट और ब्लॉकों पर गहमागहमी रही। आरओ/एडीएम शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि जिला पंचायत के 26 वार्डों में 35 प्रत्याशियों ने पर्चा वापस लिया। अब 514 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। डीघ ब्लॉक में बीडीसी के 27, प्रधान के 196 और सदस्य के 31, औराई ब्लॉक के आरओ भूमि संरक्षण अधिकारी कमलजीत सिंह ने बताया कि बीडीसी के 36, ग्राम प्रधान के 86 और सदस्य के 150, भदोही ब्लॉक के आरओ अशोक कुमार ने बताया कि बीडीसी के 17, प्रधान के 186 और सदस्य के 32 उम्मीदवारों ने पर्चा वापस लिया। यहां पर अब 605 बीडीसी, 898 प्रधान और 1232 प्रत्याशी सदस्य के मैदान में बच गए हैं।
विज्ञापन

ज्ञानपुर ब्लॉक के एआरओ जय सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान के 168, बीडीसी के 40 और ग्राम पंचायत सदस्य के 59 लोगों ने पर्चा वापस लिया। नाम वापसी संग अब प्रधान पद के लिए 748, बीडीसी के लिए 552 और सदस्य के 1109 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। अधिकतर ब्लॉकों में सदस्य के एक-एक प्रत्याशी होने से निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दिग्गजों ने अपना वर्चस्व कायम रखा। ऐन-केन प्रकारेण उनका निर्विरोध जीतना तय हो गया है। नाम वापसी के साथ ही अकेेले प्रत्याशी होने से संबंधित वार्ड से वह निर्विरोध हो जीत जाएंगे। हालांकि अभी प्रमाणपत्र नहीं मिला है। ज्ञानपुर विधायक के भतीजे एवं ज्ञानपुर के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र नवधन के वार्ड 28, उनकी पत्नी बिंदू मिश्रा भगवान चौथार और बेटा यश मिश्रा हरिरामपुर से निर्विरोध होंगे। इसी तरह पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र के बेटे और औराई के पूर्व प्रमुख बृज मोहन मिश्र कैयरमऊ और उनके भाई ज्ञान मोहन मिश्र मोहम्मदपुर से निर्विरोध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed