{"_id":"6491fb0b488d4a18750eda64","slug":"for-the-attention-of-prayagraj-father-and-brother-had-murdered-the-teenager-after-being-angry-with-the-love-affair-bhadohi-news-c-20-1-vns1075-260479-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: प्रयागराज के ध्यानार्थ - प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता और भाई ने की थी किशोरी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: प्रयागराज के ध्यानार्थ - प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता और भाई ने की थी किशोरी की हत्या
विज्ञापन
। मई 2022 में ऊंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर सीवान गांव में कुएं में किशोरी का शव मिलने के मामले का पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश कर दिया है। परिजनों ने प्रेम संबंध से नाराज होकर किशोरी की हत्या की थी। किशोरी के पिता और भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
मोहनपुर सीवन गांव में 27 मई 2022 को कुएं में एक किशोरी का शव मिला था। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने इसे अपनी बेटी का शव बताते हुए दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन, बाद में उस महिला की बेटी ग्रेटर नोएडा में अपने प्रेमी के साथ मिली। इस मामले में पुलिस को गुमराह करने के आरोप में महिला और उसके पति को जेल भेज दिया गया। इसके बाद फिर सवाल उठा कि कुएं से बरामद शव किसका है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी।
मंगलवार को पुलिस लाइन में एएसपी राजेश भारती ने इस मामले का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक ऊंज शव की डीएनए जांच और साक्ष्य के आधार पर पड़ताल कर रहे थे। जांच में कुएं से बरामद किशोरी के शव की पहचान खुशबू बिंद (14) निवासी चकिया गुर्द, हंडिया, प्रयागराज के रूप में हुई। इसके बाद किशोरी के भाई अमित बिंद और पिता अरविंद बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी के अनुसार, दोनों ने बताया कि खुशबू का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। वह शादी करने की जिद कर रही थी। मना करने पर नहीं मानी तो उसे जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद तकिये से उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव बोरे में भरकर फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने हत्याकांड का पर्दाफाश करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।