{"_id":"6159f9868ebc3e656e3c727d","slug":"food-corporation-of-india-warehouse-sealed-bhadohi-news-vns615246450","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड कारपोरेशन आफ इंडिया का गोदाम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड कारपोरेशन आफ इंडिया का गोदाम सील
विज्ञापन
भदोही। भदोही तहसील और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने रविवार की शाम हरियांव स्थित फूड कारपोरेशन आफ इंडिया (एफसीआई) के गोदाम को सील कर दिया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी को सूचना मिली थी कि गोदाम में कुछ अवैध अनाज रखे हुए हैं। जिसकी जांच के लिए उन्होंने तहसील अधिकारियों और खाद्य विभाग को निर्देशित किया था। लेकिन अधिकारी शाम को जब गोदाम की जांच करने पहुंचे तो वहां किसी के न मिलने पर अपना ताला लगाकर गोदाम को सील कर लौट आई।
एसडीएम अशीष कुमार मिश्रा चार दिन के प्रशिक्षण के लिए शहर से बाहर हैं। उनकी अनुपस्थिति में प्रभारी एसडीएम सत्यपाल प्रजापति खाद्य विभाग के अधिकारियों को लेकर हरियांव गोदाम पहुंचे। वहां शाम होने तथा किसी के उपस्थित न होने को देखते हुए गोदाम को बाहर से ही सील कर दिया गया। प्रभारी एसडीएम ने बताया कि डीएम के निर्देश पर कार्रवाई की गई है।
जब तक शिकायतों की पुष्टि नहीं हो जाती थी कुछ कहा नहीं जा सकता। हम लोगों ने गोदाम को सील कर दिया है। सोमवार को अंदर रखे खाद्यान्न की तौल और बोरियों की गणना के साथ ही यहां से लेन देन की जांच की जाएगी। जिसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। इस संबंध में डीएम ने कहा कि अवैध लेनदेन की शिकायत मिलने पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। सोमवार को जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।