{"_id":"6782f829ef3cf58cb90f77a6","slug":"fog-hits-five-vehicles-collide-on-highway-seven-trains-late-by-8-to-10-hours-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-121138-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे की मार : हाईवे पर पांच वाहनों की टक्कर, सात ट्रेनें 8 से 10 घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे की मार : हाईवे पर पांच वाहनों की टक्कर, सात ट्रेनें 8 से 10 घंटे लेट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। जिले में दो दिन में मौसम भले ही साफ हो, लेकिन सुबह के समय घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। हाईवे पर हादसे का खतरा बढ़ा है तो वहीं ट्रेनें भी लेटलतीफ हो रही हैं।
हाईवे पर कोहरे का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। शनिवार को वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के दक्षिणी लेन पर गिराई के पास एक के बाद एक पांच वाहनों की टक्कर हो गई। जिसमें तीन बड़े और दो छोटे वाहन थे।
हादसे में सभी बाल-बाल बच गए। इसके कारण करीब एक घंटे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। कोहरे के कारण सात ट्रेनें आठ से दस घंटे विलंब रही।
प्रयागराज में महाकुंभ का आगाज कल से हो जायेगा। प्रयागराज का सीमावर्ती जिला होने के कारण बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते महाकुंभ जा रहे हैं। इन दिनों वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ा है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ कोहरे का असर ऐसा है कि थोड़ी सी भी असावधानी बड़े दुर्घटना का कारण बन सकती है। शनिवार की सुबह छह बजे जिले में घने कोहरे का असर देखा गया। इसी बीच हाईवे के दक्षिणी लेन पर एक ट्रक प्रयागराज की ओर जा रहा था। कोहरा होने के कारण ट्रक धीरे-धीरे चल रहा था।
इस बीच गिराई पहुंचते ही उसमें एक ट्रक पीछे से आकर भिड़ गया। कुछ सोच पाते इससे पहले ही एक और ट्रक आकर टकरा गया। ट्रकों की टक्कर के बाद तीनों हाईवे पर खड़े हो गये, जब तक पुलिस व राहत बचाव कार्य के लोग पहुंचते, तब तक एक कार और एक मैजिक भी जाकर उसी में भिड़ गई।
इस हादसे में किसी को भी चोटें नहीं आई। इधर टक्कर होते ही पुलिस ने सभी वाहनों को गोपीगंज फ्लाईओवर के ऊपर ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। वाहनों को हाईवे से हटाने के बाद आवागमन को शुरू किया गया।
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक मौके पर पहुंचे। बताया कि हादसे के बाद तत्काल पुलिस व यातायात की टीम ने वाहनों को हाईवे से हटवाया।

बंद पड़ा ग्राम रामबोझा का आरोग्य मंदिर।संवाद