{"_id":"5e21fbc38ebc3e4aed356bbf","slug":"flowing-water-in-bhadohi-bhadohi-news-vns505769448","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर बह रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर बह रहा पानी
विज्ञापन
भदोही। नगर के तकिया कल्लन शाह मेनरोड पर नगर पालिका का पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से जलापूर्ति के समय सड़क पर पानी बहता रहता है। इससे न केवल सड़क पर पैदल आने जाने वालों को दिक्कत होती है, बल्कि सड़क भी खराब हो रही है। लोगों का कहना है कि आसपास के घरों में दूषित जलापूर्ति हो रही है इस तरह की स्थिति और कई जगहों पर भी है।
तकिया कल्लन शाह मस्जिद से 100 मीटर दूर डॉ. अरशद के हास्पिटल के सामने हर समय पानी लग रहता है। लोगों ने देखा कि बारिश नहीं भी हो रही है तो पानी लगा रहता है। बाद में लोगों ने गौर किया कि जलापूर्ति के समय जमीन के अंदर से पानी रिसता रहता है। जब पालिका से जलापूर्ति बंद की जाती है तो पानी रुक जाता है। इससे आसपास के दर्जनों घरों में दूषिल जलापूर्ति हो रही है। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि यह समस्या कई सप्ताह से है जिसकी पालिका अधिकारियों द्वारा सुधि नहीं ली जा रही है।
मोहल्ले के अरशद खां, अहमद शाह आदि ने दोनो क्षतिग्रस्त पाइपलाइन दुरुस्त कराने की मांग की है। एसी ही दशा लिप्पन तिराहे पर भी है। इस बावत पालिका के जलापूर्ति विभाग के अभियंता प्रदीप यादव ने कहा कि आज कुछ लोगों ने समस्या के बारे में जानकारी दी है। शीघ्र समाधान करा दिया जाएगा।