{"_id":"849d3ca22e38a225fcfede02d4d84f28","slug":"flirting-with-the-two-communities-clashed-bike-blew-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी को लेकर दो समुदाय भिड़े, बाइक फूंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी को लेकर दो समुदाय भिड़े, बाइक फूंकी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Mon, 28 Dec 2015 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान दोनों तरफ से करीब आठ लोग घायल हो गए। नाराज लोगों ने दो बाइकों को आग के हवाले कर दिया। डीएम एसपी समेत कई थानों की पुलिस और पीएसी के पहुंचने पर ढाई घंटे बाद मामला शांत हुआ।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पूर्व सभासद समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
सर्राफा मार्केट निवासी पूर्व सभासद का भतीजा सिलाई मशीन बनाने का काम करता है।
आरोप है कि रविवार शाम पांच बजे दूसरे समुदाय की एक लड़की से अश्लील हरकत कर दिया। इसको लेकर समुदाय विशेष के लोग आरोपी युवक के घर पहुंचकर मारपीट करने लगे।
जिसको लेकर दोनों तरफ से सैकड़ों लोग आमने-सामने हो गए। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे। सूचना पर पहुंचे एसओ सत्येंद्र यादव की लोगों ने एक न सुनी और एक दूसरे पर पथराव करते रहे। उसी दौरान नाराज युवकों ने दो बाइकों को जला दिया।
विज्ञापन
मामला बढ़ते देख मौके पर डीएम प्रकाश बिंदु, एसपी एके राय समेत कई थानों की पुलिस और पीएसी वहां पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने पूर्व सभासद समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया जबकि आरोपी युवक लाला (35) मौके से भागने में सफल रहा।
हालांकि पुलिस ने उसे तीन घंटे के बाद मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया। पूर्व सभासद का कहना था कि उनका भतीजा सिलाई मशीन बनाने के लिए गया था। किसी युवती से बदतमीजी की बात सामने आने पर उसे घर पर मारापीटा गया लेकिन उसी दौरान लोग आकर परिवार वालों को मारने-पीटने लगे। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का कहना था कि सभासद के चक्की पर उनकी लड़की आटा लेने गई थी तो उसके साथ अश्लील हरकत की गई। एसपी एके राय ने कहा कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।