फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Flag of KNPG's daughters, they will get 29 medals including two gold.

Bhadohi News: केएनपीजी की बेटियों का परचम, मिलेंगे दो स्वर्ण सहित 29 मेडल

Sun, 10 Dec 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Flag of KNPG's daughters, they will get 29 medals including two gold.
राएंसंवाद न्यूज एजेंसीज्ञानपुर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आगामी 11 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की बेटियों ने परचम लहराया है। महाविद्यालय की ओर से टॉप टेन लिस्ट में जगह बनाने वाली सभी छात्राएं ही शामिल हैं। खास बात है कि चित्रकला की टॉप टेन लिस्ट में सभी महाविद्यालय की छात्राएं हैं। वहीं संस्कृत की छात्रा ट्विंकल पाठक और चित्रकला विभाग की सरिता को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने हाथों से गोल्ड मेडल पहनाएंगी।
विज्ञापन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में इस बार महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि हैं। जिले में काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की बेटियों ने परचम लहराया है। जहां महाविद्यालय की दो मेधावियों को राष्ट्रपति के हाथों में गोल्ड मेडल प्राप्त होगा। वहीं 27 अन्य मेधावियों को भी दीक्षांत की टॉप टेन लिस्ट में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है। प्राचार्य डॉ. रमेश चन्द्र यादव ने बताया कि शिक्षकों के सम्मिलित प्रयास और विद्यार्थियों की मेहनत की बदौलत यह संभव हुआ है। टॉप टेन लिस्ट में जगह बनाने वाली सभी छात्राएं दूसरे को भी प्रेरित करेंगी। बताया कि महाविद्यालय में छात्राओं के लिए एक सुरक्षात्मक परिवेश तैयार करने के साथ शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

नाम - विषय - रैंक
ट्विकंल पाठक- संस्कृत - 1
मीनाक्षी - संस्कृत - 4
वास्तवी मिश्रा - संस्कृत - 8
सरिता - चित्रकला विभाग - 1
सृष्टि शुक्ला - चित्रकला विभाग - 2
ममता आर्य - चित्रकला विभाग - 5
रंजना - चित्रकला विभाग - 5
नैन्सी केसरवानी -चित्रकला विभाग - 6
सोनी जायसवाल- चित्रकला विभाग - 7
निधि शर्मा - चित्रकला विभाग - 8
शिवानी सिंह - चित्रकला विभाग - 9
अरशिया बानो - चित्रकला विभाग - 10
पुष्पा सरोज - चित्रकला विभाग - 10
मीरा विश्वकर्मा - दर्शन शास्त्र - 5
सोनाली - दर्शन शास्त्र - 7
नेहा - दर्शन शास्त्र - 8
दर्शन यादव - दर्शन शास्त्र - 10
श्रेया गुप्ता - मनोविज्ञान - 5
पूजा सिंह - प्राचीन इतिहास - 9
ऐश्वर्या पांडेय - मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास- 7
आंचल मौर्या - गणित - 6
दीपक गौतम - गणित - 9
आकांक्षा मिश्रा - भौतिकी - 3
मीनू दुबे - भौतिकी - 8
आयुषी मौर्य -रसायन विज्ञान - 5
शिवानी श्रीवास्तव -रसायन विज्ञान - 6
श्वेता मौर्य - रसायन विज्ञान - 9
नीतू यादव - अर्थशास्त्र - 5
सादिया खान - जीव विज्ञान - 8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed