फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Five people arrested including mastermind of gang who cheated by changing ATM card in bhaodhi

भदोही: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के सगरना समेत पांच गिरफ्तार, साढ़े तीन लाख नकद बरामद

Mon, 15 Nov 2021 02:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 15 Nov 2021 02:50 PM IST
सार

एटीएम बूथ के बाहर लोगों को झांसा देकर डेबिट कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरप्तार किया है। 

विज्ञापन
Five people arrested including mastermind of gang who cheated by changing ATM card in bhaodhi
ठगी करने वाले गिरोह के सगरना समेत पांच गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटीएम कार्ड बदलकर सीधे-साधे लोगों के साथ ठगी करने और उनके खाते से पैसा निकालने वाले गिरोह के सरगना का भदोही पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सोमवार को पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत पांच बदमाशों को गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


उनके पास से कुल 93 एटीएम कार्ड, एक रिवाल्वर, दो कट्टा, चार कारतूस, दो चाकू, तीन लाख 50 हजार रुपये नकद, नौ मोबाइल, चार बाइक और एक कार बरामद किया गया।   पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस लाइन में मामले का खुलासा किया। बताया कि अक्तूबर महीने में एक महिला गोपीगंज के सेंट्रल बैंक के एटीएम से पैसा निकाल रही थी।
विज्ञापन


उसी समय कुछ लोग पहुंचे और धोखे से उसका कार्ड बदल लिए। उसके खाते से बाद में 75 हजार रुपये भी आरोपियों ने निकाल लिए। इस मामले में मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही थी। सर्विलांस, क्राइम और गोपीगंज थाने की पुलिस ने सोमवार की सुबह मिर्जापुर तिराहे से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करते थे धोखाधड़ी
पकड़े गए आरोपियों में सरगना विशाल गौतम निवासी सिसवारा आजमगढ़ ने पुलिस को बताया कि गिरोह में कुल पांच लोग थे। सभी लोग विभिन्न जनपदों में लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करते थे। बताया कि गिरोह के सदस्य किसी एटीएम के पास पहुंचते थे।

किसी तरह से सीधे-साधे लोगों का पासवर्ड देख लेते थे। बाद में किसी बहाने से उसका कार्ड बदल देते थे। एसपी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में विशाल के साथ अमलेश निवासी दीदारगंज आजमगढ़, शंकर कुमार व हीरालाल निवासी जौनपुर व अजय भारती निवासी भदोही को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
पढ़ेंः नीट फर्जीवाड़ा: आरोपी एमबीबीएस छात्र ओसामा डॉक्टर बनने के योग्य नहीं, केजीएमयू से निष्कासन के लिए पुलिस आयुक्त ने भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed