फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Five out of six CHC hand pumps dry up

Bhadohi News: छह में से पांच सीएचसी के हैंडपंप सूखे

Fri, 10 May 2024 03:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Five out of six CHC hand pumps dry up
ज्ञानपुर। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे हैंडपंप सूख चुके हैं। महीनों से खराब हैंडपंप की मरम्मत स्वास्थ्य विभाग नहीं करा पा रहा है। इस कारण मरीजों और तीमारदारों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी पर ऑरओ मशीन तो जरूर लगा दी है, लेकिन ये भी आए दिन खराब रहती है। इससे भी पेयजल की समस्या बरकरार रहती है।
विज्ञापन


जिले में दुर्गागंज, भदोही, सुरियावां, गोपीगंज, डीघ, औराई में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। इन सभी केंद्रों को मिलाकर हर दिन 1200 से 1500 की ओपीडी होती है।
विज्ञापन


प्रसव भी होते हैं। इन सबके बाद भी सीएचसी पर पेयजल के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। बृहस्पतिवार को अमर उजाला टीम ने सभी सीएचसी की पड़ताल की। गोपीगंज को छोड़कर अन्य सीएचसी पर हैंडपंप खराब पड़े मिले। हालांकि यहां आरओ मशीन मिली लेकिन अक्सर तकनीकी कारणों से इनमें खराबी आने की बात सामने आई। इससे मरीज और उनके तीमारदारों को बाजार से बोतल बंद खरीदना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों का कहना है कि तेज धूप में चलकर आने के बाद सीएचसी पर हैंडपंप पानी का सहारा होते हैं। यहां प्यास बुझाने के साथ हाथ-मुंह धो सकते हैं, लेकिन ये सूखे पड़े हैं और विभाग ठीक नहीं करा रहा है। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि सीएचसी पर जो हैंडपंप खराब हैं, उन्हें प्रधानों की मदद से सही कराया जाएगा। पेयजल के लिए आरओ की व्यवस्था है। अगर उसमें कुछ तकनीकी दिक्कत आती है तो उसे तत्काल दूर कराने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed