फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Five new patients including female health workers found

महिला स्वास्थ्यकर्मी समेत पांच नए मरीज मिले

Tue, 06 Oct 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Five new patients including female health workers found
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। मंगलवार को महिला स्वास्थ्यकर्मी समेत पांच नए मरीज मिले। एक्स्पो मार्ट और होम आइसोलेशन में रहे 14 संक्रमित स्वस्थ हो गए। अब तक मिले 1672 संक्रमितों में एक्टिव केस की संख्या मात्र 106 है। कालीन नगरी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ी है। जुलाई-अगस्त और सितंबर महीने में गाइडलाइन का पालन न होने से प्रतिदिन तेजी से संक्रमित मिले। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में सीएचसी गोपीगंज की महिला स्वास्थ्यकर्मी, नारेपार में वृद्ध, शुकुलपुर में युवक, रमयनपुर में किशोर, सेमरा में युवक शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ो पर गौर करें तो अब तक 43 हजार 749 संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। जिसमें 42 हजार 520 की रिपोर्ट आ चुकी है। मंगलवार को अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रो पर 637 का सैंपल लिया गया। 14 संक्रमित स्वस्थ हो जबकि कुल 1528 डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसमें होम आइसोलेशन और एक्सपो मार्ट में ठहरे संक्रमित शामिल है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन की सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed