फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Five migrants won from Corona

पांच संक्रमितों ने जीती कोरोना से जंग, लौटे घर

Tue, 09 Jun 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Five migrants won from Corona
ज्ञानपुर। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मंगलवार को राहत भरी खबर आई। संक्रमित पांच प्रवासियों ने कोरोना से जंग जीत ली। मंडलीय अस्पताल से छुट्टी मिलने पर सभी अपने-अपने घर लौट आए। अब भी 51 संक्रमित मंडलीय आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। 2337 संदिग्धों में अब भी 659 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

अप्रैल में कोरोना संक्रमितों की संख्या सामान्य रही, लेकिन मई में मुंबई समेत दूसरे शहरों से लौटे प्रवासियों ने जिले में वायरस के ग्राफ का बढ़ा दिया। करीब 15 दिनों के अंदर ही 50 से अधिक संक्रमित मिल गए। अब तक 75 संक्रमितों में 21 मंडलीय अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जिसमें मंगलवार को पांच को छुट्टी मिली। तीन संक्रमितों की मौत हो चुकी है जबकि 51 अब भी अस्पताल में भर्ती है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो अब तक दूसरे शहरों से लौटे 2337 प्रवासी, स्वास्थ्य कर्मी, सरकारी कर्मचारी एवं प्रवासियों के करीबियों का सैंपल लिया गया। जिसमें 1678 का रिजल्ट आ चुका है। मंगलवार को 88 प्रवासियों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर प्रशासन और स्वासथ्य विभाग ने राहत की सांस ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां और महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय से कुल 158 सैंपल जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

122 प्रवासियों की हुई स्क्रीनिंग
ज्ञानपुर। अनलॉक एक के बाद भी मुंबई समेत दूसरे शहरों से प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को जिले में आए प्रवासियों ने स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर थर्मल स्क्रीनिंग कराई। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में 122 प्रवासियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। डॉ. अशोक परासर ने बताया कि अब कम संख्या में ही प्रवासी आ रहे हैं। इसी तरह औराई, भदोही, डीघ और गोपीगंज सीएचसी पर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed