फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Five accused arrested for cyber fraud; swindled over 50 lakh

Bhadohi News: साइबर ठगी के पांच आरोपी गिरफ्तार 50 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी की

Sat, 08 Aug 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Five accused arrested for cyber fraud; swindled over 50 lakh
ज्ञानपुर पुलिस लाईन में पकड़ कर लाए गए ठगी के आरोपी। स्रोत पुलिस
भदोही। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया। मामले में पांच आरोपियों मो. इरफान, अमन, गुफरान, समीर अंसारी और सैदान अंसारी को भदोही रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एपीके फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल हैक करने के बाद धोखाधड़ी कर म्यूल खाते में धनराशि मंगाते थे। गिरफ्तार आरोपियों पर विभिन्न राज्यों में 18 शिकायतें हैं। इनके खिलाफ 50 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप है। एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि भदोही कोतवाली पुलिस एनसीआरपी और जेएमआईएस पोर्टल पर चिह्नित म्यूल बैंक खातों की जांच कर रही थी। इसमें बैंक खातों के लेनदेन, केवाईसी अभिलेख और मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया जा रहा था। पुलिस की जांच में मो. इरफान निवासी पचभैय्या, अमन निवासी गौरियाना, गुफरान निवासी कटरा बाजार, समीर अंसारी निवासी जमुंद और सैदान अंसारी निवासी नूरेइस्माइलपुर के नाम से संचालित पांच म्यूल खाते चिह्नित हुए।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि इन खातों पर कुल 18 एनसीआरपी साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज थीं। इसमें कर्नाटक और मध्यप्रदेश के दो मामले भी शामिल हैं। इन शिकायतों में करीब 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भदोही रेलवे स्टेशन के पास से पांचों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed